—Advertisement—

, ,

सीएम मोहन यादव आज लेंगे कई महत्वपूर्ण बैठकें, करेंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र वितरित

Author Picture
Published On: 5 December 2025
Untitled design 2025 12 04T214727.604

—Advertisement—

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। दिन की शुरुआत सुबह 9 बजे मुख्यमंत्री निवास में भाजपा विधायक दल की बैठक से होगी, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित सभी भाजपा विधायक शामिल होंगे। इसके बाद वे सुबह 10:55 बजे विधानसभा पहुंचेंगे और 11 बजे सदन की कार्यवाही में उपस्थित रहेंगे। इसी क्रम में सुबह 11:30 बजे वे नव-चयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे।

image 2025 12 04T120243

दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री आगामी वर्ष को कृषि वर्ष घोषित किए जाने संबंधी महत्वपूर्ण बैठक का नेतृत्व करेंगे। इसके साथ ही किसान कल्याण एवं कृषि विभाग तथा उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की समीक्षा बैठक भी निर्धारित है, जिसमें विभागीय योजनाओं और रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा होगी।

jslkbvlg dfvfv 625x300 04 March 25

शाम 5 बजे मुख्यमंत्री मोहन यादव इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में आयोजित बाल रंग 2025 के समापन समारोह में शामिल होंगे। दिनभर की इन महत्वपूर्ण बैठकों और आयोजनों के चलते मुख्यमंत्री का पूरा दिन अत्यंत व्यस्त और घटनाओं से भरपूर रहने वाला है।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp