बॉलीवुड के दिग्गज और सुपर स्टार धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे। 24 नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र में उनका निधन हो गया, और इस खबर ने पूरे फिल्म उद्योग और उनके फैंस को गमगीन कर दिया। उनके जाने से सिर्फ परिवार और इंडस्ट्री ही नहीं, बल्कि उनके करीबी दोस्त अमिताभ बच्चन भी अत्यंत दुखी हैं।
अमिताभ बच्चन का भावुक पोस्ट :

धर्मेंद्र के निधन के बाद अमिताभ बच्चन रातभर सो नहीं पाए। रात करीब ढाई बजे उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखकर धरम पाजी को याद किया। अमिताभ ने लिखा कि धर्मेंद्र सिर्फ बड़े स्टार नहीं थे, बल्कि बड़े दिल वाले इंसान थे। उनकी सादगी, मुस्कान और अपनापन उन्हें सबसे अलग बनाता था। अमिताभ ने बताया कि धर्मेंद्र अपने साथ पंजाब की मिट्टी की खुशबू लेकर चलते थे और कभी अपने मूल से दूर नहीं हुए।
टूट गई जय-वीरू की जोड़ी :

अमिताभ बच्चन ने आगे लिखा कि फिल्म इंडस्ट्री में कई दशकों में बहुत बदलाव आए, लेकिन धर्मेंद्र का चार्म, गर्मजोशी और दिल हमेशा वैसा ही रहा। उन्होंने कहा कि उनके जाने के बाद जो सन्नाटा फैला है, उसे महसूस करना बहुत मुश्किल है और शायद यह खालीपन कभी भर न सके। अमिताभ और धर्मेंद्र की दोस्ती किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं थी। ‘शोले’ में जय-वीरू की दोस्ती जैसा रिश्ता असल जिंदगी में भी दोनों के बीच था। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया और उनकी बॉन्डिंग हमेशा खास रही।
