—Advertisement—

Alirajpur : विश्व आदिवासी दिवस पर अलीराजपुर में यातायात व्यवस्था में बदलाव, बड़े वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक

Author Picture
Published On: 8 August 2026
Alirajpur

—Advertisement—

विश्व आदिवासी दिवस पर अलीराजपुर में यातायात व्यवस्था में बदलाव, बड़े वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक

Alirajpur, 9 अगस्त। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर अलीराजपुर शहर में आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम को देखते हुए यातायात पुलिस ने शहर में सुचारु यातायात संचालन एवं मार्ग व्यवस्था के लिए विशेष यातायात प्लान तैयार किया है। कार्यक्रम के दौरान शहर में आने-जाने वाले वाहनों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए यातायात पुलिस द्वारा कई मार्गों पर विशेष व्यवस्था की गई है।

यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए चांदपुर, आम्बुआ, नानपुर एवं उमराली थाना क्षेत्रों से अलीराजपुर की ओर आने वाले बड़े वाहनों एवं मालवाहक वाहनों को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक रोका जाएगा। वाहन चालकों से निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहन खड़े करने तथा यातायात पुलिस द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

अलग-अलग मार्गों से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था

यातायात पुलिस द्वारा विभिन्न मार्गों से आने वाले बड़े वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।

आम्बुआ की ओर से आने वाले वाहन आम्बावाड़ी काजू विकास रोड पर निर्धारित स्थान पर पार्क किए जाएंगे।

चांदपुर की ओर से आने वाले वाहन पटाखा मैदान, उमराली रोड पर पार्क किए जाएंगे।

सोरवा की ओर से आने वाले वाहन भी पटाखा मैदान, उमराली रोड पर निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़े किए जाएंगे।

उमराली की ओर से आने वाले वाहन एचपी पेट्रोल पंप के पास निर्धारित स्थान पर पार्क होंगे।

नानपुर की ओर से आने वाले वाहन आम्बावाड़ी काजू विकास रोड पर पार्क किए जाएंगे।

सेमलपाटी की ओर से आने वाले वाहन भी आम्बावाड़ी काजू विकास रोड पर निर्धारित पार्किंग स्थल पर खड़े किए जाएंगे।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और मुख्य मार्गों पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा न करें।

प्रमुख चौराहों पर तैनात रहेगा यातायात पुलिस बल

विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम के दौरान शहर में यातायात को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर अतिरिक्त यातायात पुलिस बल तैनात रहेगा।

यातायात पुलिस के अनुसार दाहोद नाका, सिनेमा चौराहा, बस स्टैंड, पोस्ट ऑफिस, कोर्ट तिराहा, राक्शा तिराहा एवं चर्च तिराहा सहित प्रमुख स्थानों पर यातायात पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

इन स्थानों पर पुलिस बल का मुख्य उद्देश्य यातायात के दबाव को नियंत्रित करना, वाहन चालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देना और शहर में आवागमन को सुचारु बनाए रखना रहेगा।

मुख्य कार्यक्रम स्थल करण ढाबे के सामने

विश्व आदिवासी दिवस का मुख्य कार्यक्रम करण ढाबे के सामने आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए यातायात एवं पार्किंग की विशेष व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम में आने वाले लोगों से अपील की गई है कि वे अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें, जिससे कार्यक्रम स्थल के आसपास यातायात व्यवस्था बाधित न हो।

कार्यक्रम के लिए तीन प्रमुख पार्किंग स्थल

कार्यक्रम में आने वाले वाहनों के लिए तीन प्रमुख पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं।

पार्किंग स्थल क्रमांक 1:
भदु पचाया के घर के सामने।

पार्किंग स्थल क्रमांक 2:
गुड़ा रोड, मसानिया फलिया पुलिया के पास।

पार्किंग स्थल क्रमांक 3:
अलीराजपुर रोड पर पेट्रोल पंप के पास।

इन पार्किंग स्थलों का उपयोग कार्यक्रम में आने वाले वाहन चालकों द्वारा किया जा सकेगा। यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों से सहयोग की अपील की गई है।

यातायात व्यवस्था बनाए रखने में आम नागरिकों से सहयोग की अपील

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को देखते हुए शहर में यातायात का दबाव सामान्य दिनों की तुलना में अधिक रहने की संभावना है। ऐसे में यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से मुख्य मार्गों पर वाहन न रोकें और पुलिस द्वारा जारी यातायात व्यवस्था का पालन करें।

बड़े एवं मालवाहक वाहनों के लिए निर्धारित समय में प्रवेश प्रतिबंध का उद्देश्य कार्यक्रम के दौरान शहर में यातायात को सुचारु बनाए रखना है। वाहन चालकों से कहा गया है कि वे पुलिस द्वारा बताए गए वैकल्पिक मार्ग एवं पार्किंग स्थलों का उपयोग करें।

यातायात पुलिस की ओर से की गई इस व्यवस्था का उद्देश्य विश्व आदिवासी दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और शहर में आवागमन सुचारु रूप से चलता रहे।

दैनिक स्वराज वाणी के लिए रिपोर्टर खलील मंसूरी, अलीराजपुर।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp