इंदौर। अखिल भारतीय दिगम्बर जैन सकल नरसिंहपुरा संस्थान ने वर्ष 2026-2029 के त्रैवार्षिक कार्यकाल के लिए राष्ट्रीय युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। संस्थान के परम संरक्षक कुन्तीलाल जैन ने संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष हर्ष जैन (इंदौर), संरक्षक शैलेश शाह, पवन वोरा, राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष चेतन मुसलिया एवं महामंत्री रितेश सुरावत से विचार-विमर्श के बाद पदाधिकारियों की नियुक्ति की।
नई कार्यकारिणी में निलेश जैन (दलोदा) को राष्ट्रीय युवा मोर्चा अध्यक्ष, हितेश भादावत (उदयपुर) को राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष तथा उमेश जैन (मंदसौर) को महामंत्री नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा विनोद बोहरा (उदयपुर) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जयेश कुचडोद को संगठन मंत्री, विशाल भोपावत (उदयपुर) एवं ललित राजमल कुचडोद को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
मंत्री पद पर देवेंद्र जैन (कोटड़ी), विकास मुसलिया (उदयपुर) एवं विपिन दिनेश वोरा (बांसवाड़ा) को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं निलेश विमलचंद्र (मंदसौर) को चिकित्सा मंत्री, पंकज महावीर जैन (अरनोद) को प्रचार-प्रसार मंत्री, संजय माणकलाल (खैरोट) को सांस्कृतिक मंत्री तथा विकास प्रकाश जैन (रतलाम) को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष हर्ष जैन ने बताया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी में संतोष तेजमल भड़का, दिलीप मांगीलाल (मंदसौर), हर्षित तलाटी (भीमपुर), राजेश शंकरलाल बनीं, पियुष नरेंद्र कुचडोद, नितेश सनतकुमार (दलोदा), नीरज रजावत (लोहारिया) तथा अनिकेत समरथमल (खजूरिया) को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष हर्ष जैन ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई युवा टीम समाज को संगठित करने, युवाओं को सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों से जोड़ने तथा संस्थान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत बनाएगी।
