—Advertisement—

आकाशवाणी इंदौर के कार्यक्रम प्रमुख राजेश पाठक का अभिव्यक्ति परिवार ने किया अभिनंदन

Author Picture
Published On: 31 August 2026
आकाशवाणी

—Advertisement—

आकाशवाणी इंदौर के कार्यक्रम प्रमुख राजेश पाठक का अभिव्यक्ति परिवार ने किया अभिनंदन

आकाशवाणी इंदौर के कार्यक्रम प्रमुख एवं वरिष्ठ अधिकारी श्री राजेश पाठक के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर अभिव्यक्ति परिवार की ओर से उनका आत्मीय अभिनंदन किया गया। अभिव्यक्ति परिवार के सदस्यों ने आकाशवाणी इंदौर पहुंचकर श्री पाठक से मुलाकात की और उनके सेवाकाल में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मान एवं शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर अभिव्यक्ति के संस्थापक डॉ. सुरेंद्र मीणा एवं प्रसिद्ध गायक श्री रफ़ीक़ खान सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने श्री पाठक के कार्यकाल और आकाशवाणी के माध्यम से कला, साहित्य एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को दिए गए योगदान की सराहना की।

श्री राजेश पाठक 31 अगस्त को अपने सेवाकाल से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन्होंने अपने लंबे कार्यकाल के दौरान बिलासपुर, छतरपुर, खंडवा और इंदौर जैसे विभिन्न केंद्रों पर सेवाएं दीं। अपने कार्यकाल में उन्होंने संगीत, साहित्य, नाटक, वार्ता और अन्य रचनात्मक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

आकाशवाणी जैसे महत्वपूर्ण माध्यम के जरिए स्थानीय कलाकारों, साहित्यकारों और रचनाकारों को मंच उपलब्ध कराने तथा सांस्कृतिक गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने में उनके योगदान को विशेष रूप से याद किया गया। उनके कार्यकाल को रचनात्मक कार्यक्रमों और सांस्कृतिक सरोकारों को प्रोत्साहन देने के लिए सराहा गया।

नागदा से— जीवनलाल जैन की रिपोर्ट।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp