**आईजा महिला विंग प्रदेश कार्यकारणी का गठन ***
आईजा महिला विंग की इंदौर संभाग अध्यक्ष बनी मनीषा जैन और जिला अध्यक्ष बनी सुश्री सोना जैन
* महिला विंग के गठन से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी**
ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (आइजा) के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हार्दिक हुंडिया की अनुशंसा पर मध्यप्रदेश आईजा के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट राजीव जैन सेनानी द्रारा मध्यप्रदेश आईजा महिला विंग को प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें इंदौर की लेखक एवं स्वतत्र पत्रकार श्री मति मनीषा जैन को इंदौर संभाग का अध्यक्ष नियुक्ति की गयी | साथ में दैनिक स्वराज वाणी की प्रधान संपादक सुश्री सोना जैन को साथ इंदौर जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
अपनी नियुक्ति पर सोना जैन ने कहा कि उनका संकल्प समग्र जैन समाज की एकता और अखंडता को मजबूत करने का है। आइजा के नियमों और संगठन की मर्यादाओं का पालन करते हुए वे समाज में भाईचारे, सहयोग और समर्पण की भावना को सुदृढ़ करेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकारिता केवल समाचार तक सीमित नहीं है बल्कि समाज को जोड़ने और सही दिशा देने का सशक्त माध्यम है। आने वाले समय में वे नई पीढ़ी को धर्म, संस्कृति और शिक्षा से जोड़ने पर विशेष ध्यान देंगी ताकि जैन समाज की छवि और अधिक उज्ज्वल हो।
महिला विंग के गठन पर प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता राजीव जैन सेनानी ने कहा कि महिलाओं की सहभागिता संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रत्येक जिले में कार्यकारिणी बनने से समाज में ऊर्जा और एकता का संदेश पहुंचेगा।
इसी क्रम में पांच अक्टूबर को गुरुवर जगत पूज्य निर्यापक श्रवण मुनि पुंगव १०८ श्री सुधा सागर महाराज के सान्निध्य में मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में राष्टीय स्तर का पत्रकारों का महासम्मेलन एवं जैन महिला पत्रकारों का सम्मलेन आयोजित होने जा रहा है | पुरे सम्मलेन में देशभर से वरिष्ठ पत्रकारों के साथ राजनेता एवं आईजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हार्दिक हुंडिया जी भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित होंगे |
सादर जय जिनेन्द्र
सभी आईजा के साथियों से निवेदन है आप अपने अशोक नगर कार्यक्रम में पधारने की सूचना देने की कृपा करे ताकि हम आपके ठहरने भोजन की व्यवस्था कर सके एवं सभी साथियों का सम्मान ओर आईजा के साथियों द्वारा अतिथियों के सम्मान की सूची तैयार की जा सके 🙏🙏🙏

