रूचि चोविश्या जैन बनीं आईजा महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष, अशोकनगर में होगा राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन
इंदौर/अशोकनगर (Madhya Pradesh News):
ऑल इंडिया जैन जर्नलिस्ट एसोसिएशन (AIJA) की महिला विंग का गठन मध्यप्रदेश में पहली बार किया गया है। संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया की अनुशंसा पर तथा प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट राजीव जैन सैनानी द्वारा रूचि चोविश्या जैन (इंदौर) को आईजा महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही,
-
डॉ. किरण जैन को प्रदेश महासचिव,
-
किरण जैन रांका (आष्टा) को प्रदेश उपाध्यक्ष,
-
तथा नम्रता जैन सैनानी को प्रदेश महामंत्री का दायित्व सौंपा गया है।
5 अक्टूबर को अशोकनगर में राष्ट्रीय पत्रकार महासम्मेलन
प्रदेश महिला विंग की नवनियुक्त अध्यक्ष रूचि चोविश्या जैन ने घोषणा की कि शीघ्र ही संभाग और जिला स्तर पर भी संगठन का गठन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि आगामी 5 अक्टूबर को अशोकनगर में राष्ट्रीय पत्रकार महासम्मेलन और जैन महिला पत्रकार सम्मेलन का आयोजन होगा। यह कार्यक्रम गुरुवर जगत पूज्य निर्यापक श्रवण मुनि पुंगव 108 श्री सुधा सागर महाराज के सान्निध्य में आयोजित होगा।
इस सम्मेलन में देशभर से वरिष्ठ पत्रकार, जैन महिला पत्रकार, प्रख्यात राजनेता और आईजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
समाज ने दी बधाई
आईजा महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष के रूप में रूचि चोविश्या जैन की नियुक्ति पर इंदौर जैन समाज और विभिन्न संगठनों ने खुशी व्यक्त की।
बधाई देने वालों में प्रमुख हैं:
- डॉ. जैनेन्द्र जैन
- महावीर ट्रस्ट अध्यक्ष अमित कासलीवाल
- फेडरेशन राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी
- हंसमुख गांधी, टी.के. वेद
- फेडरेशन की राष्ट्रीय शिरोमणि संरक्षिका पुष्पा कासलीवाल
- महिला परिषद् की श्रीमती मुक्ता जैन
