वायल-पचखेड़ा नहर पर मोटर चोरों का आतंक, ग्रामीणों की सतर्कता से तीन संदिग्ध पकड़ाए
दो किसानों की मोटर चोरी कर ले जा रहे संदिग्ध पकड़े गए, 112 वाहन से पहुंचाए गए मनावर थाने
Manawar । वायल-पचखेड़ा नहर क्षेत्र में किसानों की मोटर चोरी का मामला सामने आया है। शुक्रवार रात करीब 7 से 9 बजे के बीच दो किसानों की मोटर चोरी कर ले जा रहे संदिग्धों को ग्रामीणों की सतर्कता और पुलिस की मदद से पकड़ने में सफलता मिली।
मोटरसाइकिल पर मोटर ले जाते हुए पकड़ाया एक संदिग्ध
जानकारी के अनुसार, दो मोटर लेकर जा रहे संदिग्धों में से एक मोटर को मोटरसाइकिल पर ले जा रहे व्यक्ति को मनावर में पकड़कर पुलिस थाने लाया गया।

पचखेड़ा नहर के पास बाइक छोड़कर भागे अन्य संदिग्ध
दूसरी मोटर लेकर पीछे आ रहे संदिग्ध पचखेड़ा नहर के पास मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए।
गश्त कर रहे ग्रामीणों ने देवला गांव में दबोचे तीन संदिग्ध
बताया जा रहा है कि फरार संदिग्ध पैदल देवला गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गांव में गश्त कर रहे ग्रामीणों ने तीन संदिग्धों को पकड़ लिया। तीनों अमझेरा निवासी बताए जा रहे हैं। इसके बाद उन्हें रात में 112 पुलिस वाहन की मदद से मनावर थाने पहुंचाया गया।
पुलिस कर रही जांच, किसानों में चिंता
घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। क्षेत्र में किसानों की मोटर चोरी की घटनाओं को लेकर चिंता का माहौल है।
