—Advertisement—

CBSE क्लस्टर एथलेटिक्स में एबीएसएसएस नागदा का शानदार प्रदर्शन, 18 पदक जीते

Author Picture
Published On: 8 October 2026
CBSE

—Advertisement—

CBSE क्लस्टर एथलेटिक्स में ABSSS नागदा का शानदार प्रदर्शन, 18 पदक जीते

संवाददाता : प्रमोद कुमार जैन

15 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक के साथ विद्यालय ने बढ़ाया नागदा का गौरव, चयनित खिलाड़ी अब पटियाला में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा

नागदा जंक्शन। भोपाल में 1 से 4 अक्टूबर 2026 तक आयोजित CBSE क्लस्टर राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में आदित्य बिरला सीनियर सेकेंडरी स्कूल (ABSSS), नागदा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 18 पदक अपने नाम किए। इनमें 15 स्वर्ण, 2 रजत और 1 कांस्य पदक शामिल हैं। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय और नागदा क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

बालक वर्ग की प्रतियोगिताएं भवन भारती पब्लिक स्कूल भोपाल और बालिका वर्ग की स्पर्धाएं कोपल पब्लिक स्कूल भोपाल में आयोजित हुईं। विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के बीच ABSSS नागदा के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई।

राहुल सिसोदिया ने जीते दो स्वर्ण

अंडर-14 बालक वर्ग में राहुल सिसोदिया ने 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल कर व्यक्तिगत सीबीएसई चैंपियनशिप अपने नाम की। पिछले वर्ष भी राहुल व्यक्तिगत चैंपियनशिप जीत चुके हैं। लगातार दूसरी बार यह उपलब्धि हासिल करना विद्यालय के लिए प्रमुख उपलब्धियों में शामिल रहा।

whatsapp image 2026 10 07 at 10.57.25 pm 1

इन खिलाड़ियों ने जीते पदक

राहुल सिसोदिया ने 100 और 200 मीटर में स्वर्ण, आयुष केवट ने ट्रिपल जंप में स्वर्ण पदक हासिल किया। महक सहानी ने 800 और 1500 मीटर में स्वर्ण पदक जीते। रिले रेस में महक सहानी, मानवी राणावत, मोनिका सिसोदिया, लक्ष्यता पाराशर और रिया तिवारी की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

आयुष केवट ने लॉन्ग जंप में रजत, जबकि रिया तिवारी ने 400 मीटर में रजत पदक जीता। लक्ष्यता पाराशर ने 100 मीटर में कांस्य पदक हासिल किया।

अब पटियाला में राष्ट्रीय प्रतियोगिता

क्लस्टर प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद चयनित खिलाड़ी 16 से 20 अक्टूबर 2026 तक पटियाला, पंजाब में आयोजित होने वाली सीबीएसई राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में देशभर के सीबीएसई विद्यालयों के खिलाड़ियों के साथ दोहा, दुबई, ओमान, मस्कट, कतर, बहरीन और शारजाह सहित विदेशों में स्थित सीबीएसई विद्यालयों के खिलाड़ी भी भाग लेंगे।

विद्यालय के एफएच एवं एचआर श्री सुधीर कुमार सिंह, प्राचार्य शिखा मनोज सक्सेना और शिक्षकों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं। खेल शिक्षक हरीश पुरोहित ने खिलाड़ियों की सफलता का श्रेय निरंतर अभ्यास, अनुशासन, कठिन परिश्रम और खेल के प्रति समर्पण को दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय और नागदा का नाम रोशन करेंगे।

प्रतियोगिता सीबीएसई ऑब्जर्वर जोन्सी सर, टेक्निकल डेडिकेट विष्णु कांत सहाय और आयोजन समिति के सागर जी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp