—Advertisement—

आधार कार्ड पर मोबाइल नंबर कैसे बदलें ऑनलाइन: न्यू Aadhaar App से आसान तरीका

Author Picture
Published On: 28 November 2025
Untitled design 2025 11 28T045839.858

—Advertisement—

आज के समय में आधार कार्ड एक जरूरी डॉक्यूमेंट बन गया है, जिसमें मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होता है। अब तक आधार कार्ड का मोबाइल नंबर बदलवाने के लिए लंबी लाइनों और घंटों इंतजार करना पड़ता था। लेकिन UIDAI ने हाल ही में न्यू Aadhaar App लॉन्च किया है, जिसकी मदद से आप घर बैठे अपने आधार कार्ड का मोबाइल नंबर ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं।

न्यू Aadhaar App के जरिए मोबाइल नंबर अपडेट करने की प्रक्रिया

  1. सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में न्यू Aadhaar App इंस्टॉल करें। यह ऐप Android और iPhone दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

  2. ऐप इंस्टॉल करने के बाद, अपने आधार कार्ड की डिटेल्स के साथ लॉगिन करें। लॉगिन पूरा होने के बाद आप ऐप के फीचर्स को एक्सेस कर पाएंगे।

  3. ऐप ओपन करें और स्क्रीन पर नीचे से ऊपर की तरफ स्वाइप करें। इसके बाद टॉप पर Share ID और Scan QR के ऑप्शन दिखाई देंगे। नीचे की तरफ ‘Update My Aadhaar’ और ‘My Contact’ का ऑप्शन मिलेगा।

  4. Update My Aadhaar पर क्लिक करें। यहां चार ऑप्शन दिखाई देंगे:

    • मोबाइल नंबर अपडेट

    • एड्रेस अपडेट

    • नाम अपडेट

    • ईमेल अपडेट

  5. Mobile Number Update पर क्लिक करें। स्क्रीन पर प्रोसेसिंग टाइम, फीस और जरूरी डिटेल्स दिखाई जाएंगी।

  6. मौजूदा रजिस्टर्ड नंबर स्क्रीन पर दिखेगा। नया मोबाइल नंबर एंटर करें और OTP वेरिफिकेशन के जरिए नंबर अपडेट करें।

0

जरूरी बातें

  • नए नंबर को सफलतापूर्वक अपडेट करने के लिए OTP वेरिफिकेशन आवश्यक है।

  • प्रोसेसिंग पूरा होने के बाद आपका मोबाइल नंबर सफलतापूर्वक बदल जाएगा।

  • अब आधार कार्ड होल्डर्स को आधार सेंटर या पोस्ट ऑफिस जाने की जरूरत नहीं है।

 न्यू Aadhaar App के जरिए आधार कार्ड पर मोबाइल नंबर अपडेट करना अब बेहद आसान और समय बचाने वाला हो गया है।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp