—Advertisement—

Athner के शासकीय विद्यालय में बाल सुरक्षा सप्ताह पर बुलिंग और नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Author Picture
Published On: 20 November 2026
Athner

—Advertisement—

Athner के शासकीय विद्यालय में बाल सुरक्षा सप्ताह पर बुलिंग और नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

मानसिक स्वास्थ्य क्लब के तहत हुआ आयोजन

Athner । 20 नवंबर 2026 को मानसिक स्वास्थ्य क्लब के अंतर्गत बाल सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर शासकीय विद्यालय, आठनेर में बुलिंग (धौंस जमाना) और नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विशेषज्ञों ने दी जानकारी

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) आठनेर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार और उमंग काउंसलर कुलदीप पटवा उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को बुलिंग के दुष्परिणामों और मानसिक स्वास्थ्य पर इसके प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया। साथ ही नशे से होने वाले शारीरिक और मानसिक नुकसान की जानकारी दी और विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

whatsapp image 2026 11 20 at 1.58.44 am

अध्यक्षता और उपस्थिति

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरोज पाटिल ने की। कार्यक्रम प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी पिनहास दास वाडिवा के साथ प्राध्यापक डॉ. वर्जिनिया डावंडे, डॉ. साधना ठाकोर, डॉ. गजानन ठाकरे, प्रो. हरिकिशन कोगे और अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य

आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में बुलिंग के प्रति जागरूकता बढ़ाना, उन्हें नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना और मानसिक तथा सामाजिक स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना रहा।

संचालन और आभार

डॉ. गजानंद ठाकरे ने प्रभावी मंच संचालन और आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में समस्त स्टाफ और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp