—Advertisement—

संयुक्त राष्ट्र महासभा से जुड़े कार्यक्रम में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे राज्यसभा सांसद नवीन जैन, न्यूयॉर्क में भारतीय संसदीय दल के साथ होंगे शामिल

Author Picture
Published On: 20 October 2026
0295a45c 9a55 47d0 828a 39c0d16ddd0a

—Advertisement—

राज्यसभा सांसद नवीन जैन 19 से 30 अक्टूबर 2026 तक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा से जुड़े कार्यक्रम में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल के साथ भाग लेंगे।

संयुक्त राष्ट्र महासभा से जुड़े कार्यक्रम में भारतीय संसदीय दल के साथ शामिल होंगे सांसद नवीन जैन

19 से 30 अक्टूबर तक अमेरिका प्रवास पर रहेंगे राज्यसभा सांसद, अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल के साथ करेंगे सहभागिता

मुरैना। (मनोज जैन नायक) दैनिक स्वराज वाणी। आगरा के राज्यसभा सांसद नवीन जैन को न्यूयॉर्क में आयोजित संयुक्त राष्ट्र महासभा (United Nations General Assembly–UNGA) से संबंधित कार्यक्रम में भारतीय संसदीय दल के प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में सहभागिता करने का अवसर प्राप्त हुआ है। इस महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में उनकी भागीदारी को भारतीय संसदीय परंपराओं और वैश्विक मंच पर भारत के प्रतिनिधित्व से जुड़े महत्वपूर्ण अवसर के रूप में देखा जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्यसभा सांसद नवीन जैन 19 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 तक अमेरिका प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा से संबंधित कार्यक्रमों में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल के साथ सहभागिता करेंगे।

अंतरराष्ट्रीय मंच पर विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों से संवाद का अवसर

संयुक्त राष्ट्र महासभा से संबंधित कार्यक्रमों में विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों के बीच वैश्विक मुद्दों पर चर्चा, विचारों का आदान-प्रदान और अंतरराष्ट्रीय सहयोग जैसे विषयों पर संवाद का अवसर मिलता है।

सांसद नवीन जैन की इस सहभागिता को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय संसदीय प्रतिनिधित्व की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से जनप्रतिनिधियों को वैश्विक परिस्थितियों, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और विभिन्न देशों की नीतियों को समझने का अवसर प्राप्त होता है।

शुभचिंतकों और समर्थकों ने जताई प्रसन्नता

राज्यसभा सांसद नवीन जैन को भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल किए जाने की जानकारी मिलने पर उनके शुभचिंतकों, समर्थकों और सामाजिक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया।

aa30efd5 2459 4a83 8f25 54efeb4056c7

शुभचिंतकों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारतीय संसदीय दल के साथ सहभागिता करना गौरवपूर्ण अवसर है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सांसद नवीन जैन इस कार्यक्रम में भारत के विचारों और संसदीय गरिमा का प्रतिनिधित्व करते हुए देश का गौरव बढ़ाएंगे।

सेवा न्यास परिवार सहित विभिन्न संगठनों ने दी शुभकामनाएं

सांसद नवीन जैन की इस उपलब्धि पर सेवा न्यास परिवार के अध्यक्ष प्रदीप जैन पीएनसी आगरा, कार्याध्यक्ष सीए कमलेश जैन गुरुग्राम, महामंत्री रविन्द्र जैन जमूसर भोपाल, रूपेश जैन उत्तमनगर, कोषाध्यक्ष सीए शैलेन्द्र जैन दिल्ली, जिनेश जैन अम्बाह, सुदीप जैन ग्रीनपार्क, युवा उद्यमी श्रेयांस जैन सन्नी अजमेर, सन्मति फाउंडेशन के महेंद्र जैन मधुवन, गोकुलचंद जैन दिल्ली, अजय जैन शिवपुरी और राजेंद्र भंडारी मुरैना ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

सभी ने सांसद नवीन जैन के सफल अमेरिका प्रवास और अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में सार्थक सहभागिता की कामना की।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp