—Advertisement—

इंदौर में ऋषभदेव गौरव न्यास की राष्ट्रीय विद्वान गोष्ठी का भव्य समापन, जैन समाज की विशिष्ट प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

Author Picture
Published On: 19 October 2026
13859ef7 bdf4 4a2d 85f1 0f44106bda17

—Advertisement—

इंदौर के रवीन्द्र नाटय गृह में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में देशभर के विद्वानों की उपस्थिति, डॉ. अशोक जैन बड़जात्या को मिला ‘जैन समाज गौरव 2026’ सम्मान

ऋषभदेव गौरव न्यास की दो दिवसीय राष्ट्रीय विद्वान गोष्ठी का भव्य समापन, प्रतिभाओं का सम्मान

इंदौर। दैनिक स्वराज वाणी

*ऋषभदेव गौरव न्यास द्वारा 2 दिवसीय विद्वान गोष्ठी का भव्य समापन – रविन्द्र नाट्य गृह में हुआ प्रतिभा सम्मान समारोह*
राजेश जैन दद्दू
*इंदौर।* भगवान ऋषभदेव के नाम पर स्थापित *ऋषभदेव गौरव न्यास, इंदौर* द्वारा आयोजित 2 दिवसीय राष्ट्रीय विद्वान गोष्ठी का समापन रविन्द्र नाट्य गृह के वातानुकूलित सभागृह में भव्य सम्मान समारोह के साथ संपन्न हुआ। धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि समारोह में *विशेष अतिथि* के रूप में उज्जैन की प्रसिद्ध समाजसेविका *श्रीमती स्नेहलता – श्रवण जी सोगानी* उपस्थित रहीं, जबकि *अध्यक्षता रैनेसां यूनिवर्सिटी के वॉइस चांसलर जैन गौरव श्री स्वप्निल जी कोठारी* ने की।
इस अवसर पर देश के विभिन्न प्रदेशों से पधारे प्रख्यात विद्वान, पाँच पूर्व कुलपति, वर्तमान चांसलर, राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों एवं अन्य कई महान विभूतियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। पूरे सभागृह में विद्वानों के सारगर्भित विचारों और इंदौर नगर जैन समाज की प्रतिभाओं के सम्मान से गौरव का वातावरण बना रहा।
*इन प्रतिभाओं का हुआ सम्मान -*
*जैन समाज गौरव 2026* से दिगम्बर जैन महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष *डॉ. अशोक – आशा जैन बड़जात्या* को सम्मानित किया गया।
– *जैन युवा गौरव -* इंजी. अर्पित जैन (वाणी) वाणी-भूषण
– *अन्य विशिष्ट प्रतिभाएं -* सौरभ बड़जात्या (CS), चिंतन बाकलीवाल (संगीत), ललित जैन (तकनीक), उन्नति झांझरी (वक्ता), श्रीमती अनिका जैन (आर्किटेक्ट), हेमंत जैन (बिजनेस दर्पण), *डॉ. जैनेन्द्र जैन (स्वतंत्र पत्रकार)*, श्रीमती रेखा जैन (श्रीफल न्यूज़)
सभी सम्मानित प्रतिभाओं को शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित विद्वानों ने कहा कि समाज की इन प्रतिभाओं ने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर न केवल जैन समाज बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। इस अवसर पर समाज श्रेष्ठी हंसमुख गांधी टीके वेद अशोक खासगीवाला कैलाश वेद निर्मल कासलीवाल अनिल जेनको माहबीर बेनडा विरेन्द्र बड़जात्या नकुल पाटोदी मनीष नायक राहुल जैन स्पोर्ट्स संगीता विनायका उषा पाटनी आदि समाज श्रेष्ठी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में ऋषभदेव गौरव न्यास के अध्यक्ष *डॉ. अनुपम जैन*, महामंत्री *जैनेश झांझरी* एवं समस्त पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, विद्वानों एवं सम्मानित प्रतिभाओं का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे आयोजन सतत रूप से करने का संकल्प लिया।

0b8b506b fefa 4dc6 a22a bc4c5088f946

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp