श्री शीतला माता मंदिर में आकर्षक सजावट, महाअष्टमी पर उमड़े श्रद्धालु
नवरात्रि में प्रतिदिन महिला मंडल द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन, दूर-दूर से दर्शन के लिए पहुंच रहे भक्त
Rajgarh (धार)। शनि गली स्थित श्री शनि शीतला माता मंदिर में महाअष्टमी पर्व के अवसर पर आकर्षक सजावट की गई। माता रानी का मनमोहक श्रृंगार किया गया, जिससे मंदिर परिसर भक्तिमय और आकर्षक नजर आया।
नवरात्रि के दौरान मंदिर में प्रतिदिन रात्रि को श्री शनि शीतला माता महिला मंडल द्वारा भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। महाअष्टमी के विशेष अवसर पर महिला मंडल ने मंदिर को विशेष रूप से सजाया और भक्तिमय माहौल में माता की आराधना की।
दूर-दूर से दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु
माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। भक्त माता रानी के दर्शन कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं। नवरात्रि के चलते मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना हुआ है।
संवाददाता: महेश कुमार वर्मा
सरदारपुर तहसील संवाददाता | स्थान: राजगढ़
