—Advertisement—

डॉ. सोनेलाल पटेल के परिनिर्वाण दिवस पर इंदौर में श्रद्धांजलि सभा

Author Picture
Published On: 17 October 2026
yyyyyyyyyyyyyyyyyy

—Advertisement—

डॉ. सोनेलाल पटेल के परिनिर्वाण दिवस पर इंदौर में श्रद्धांजलि सभा

डॉ. अतुल मलिकराम के कार्यालय में हुआ कार्यक्रम; सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए उनके संघर्ष को किया याद

इंदौर, 17 अक्टूबर। अपना दल के संस्थापक और सामाजिक न्याय के पक्षधर डॉ. सोनेलाल पटेल के परिनिर्वाण दिवस पर इंदौर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्य प्रदेश प्रभारी आर.बी. सिंह पटेल के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम के इंदौर स्थित कार्यालय में हुआ। उपस्थित लोगों ने डॉ. पटेल के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में डॉ. अतुल मलिकराम, अपना दल के प्रदेश प्रवक्ता रोहित चंदेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभा के दौरान वक्ताओं ने डॉ. सोनेलाल पटेल के जीवन, विचारों और गरीब, शोषित, वंचित तथा पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए किए गए उनके संघर्ष को याद किया। उन्होंने कहा कि डॉ. पटेल ने समाज के उन वर्गों को आवाज देने का प्रयास किया, जिन्हें लंबे समय तक अपने अधिकारों और अवसरों से वंचित रखा गया।

समानता और अधिकारों के लिए समर्पित रहा जीवन

डॉ. अतुल मलिकराम ने कहा कि डॉ. सोनेलाल पटेल का जीवन समानता और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए समर्पित रहा। उन्होंने समाज के कमजोर और पिछड़े तबकों को उनके हक के प्रति जागरूक करने तथा उन्हें अपनी बात रखने का मंच देने का काम किया।

मलिकराम ने कहा कि डॉ. पटेल के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। उनका संघर्ष यह प्रेरणा देता है कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान, समान अवसर और अधिकार मिलने चाहिए। उनके बताए मार्ग पर चलना और सामाजिक न्याय के मूल्यों को मजबूत करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

उन्होंने आगे कहा कि डॉ. सोनेलाल पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। समाज में समरसता और समानता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने उपस्थित लोगों से उनके संघर्ष से प्रेरणा लेकर वंचित वर्गों के हितों के लिए काम करने का आह्वान किया।

कई जिलों में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रम

अपना दल की ओर से उत्तर प्रदेश के साथ मध्य प्रदेश के कई जिलों में भी डॉ. सोनेलाल पटेल के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में पार्टी के जिला अध्यक्षों और प्रदेश पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। पदाधिकारियों ने सामाजिक न्याय और समानता के उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया।

इंदौर में आयोजित सभा में उपस्थित लोगों ने डॉ. पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि सामाजिक और राजनीतिक जीवन में उनके विचारों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। कार्यक्रम का समापन उनके बताए सिद्धांतों पर चलने और समाज के वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए काम करने के संकल्प के साथ हुआ।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp