—Advertisement—

आशापुरी मंच पर Sainath Convent School के विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

Author Picture
Published On: 17 October 2026
Sainath Convent School

—Advertisement—

आशापुरी मंच पर Sainath Convent Schoolके विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

गांधी चौक बस स्टैंड पर नवरात्र महोत्सव में बच्चों ने भजनों पर किया आकर्षक नृत्य; श्रद्धालुओं ने पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

पड़ाना। शारदीय नवरात्र महोत्सव के तहत नगर में भक्ति और उत्साह का माहौल है। माँ दुर्गा के पंडालों में दर्शन के लिए रोज श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। सदर बाजार स्थित माँ अंबे माता मंदिर सहित गांधी चौक बस स्टैंड पर माँ आशापुरी मित्र मंडल के मंच पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं। शाम को महाआरती के बाद गरबा, भजन और रंगारंग प्रस्तुतियों से माहौल भक्तिमय बना हुआ है।

Sainath Convent School के बच्चों की प्रस्तुति

गुरुवार शाम गांधी चौक बस स्टैंड स्थित आशापुरी मंच पर साईनाथ कॉन्वेंट स्कूल, आसारेटा के बालक-बालिकाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने धार्मिक भजनों पर आकर्षक नृत्य कर भारतीय संस्कृति और परंपराओं की झलक दिखाई। बेहतर प्रस्तुतियों पर श्रद्धालुओं ने बच्चों को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया।

शिक्षक और विद्यार्थी रहे शामिल

संस्था संचालक राजेश परमार, प्राचार्य रवि जाट, सह प्राचार्य मनोज राठौर, शिक्षक मनोज परमार, कमल परमार, आशीष पालीवाल, धर्मेन्द्र भिलाला तथा शिक्षिकाएँ गिरजा पालीवाल, प्रभा परमार, प्राची पुरी, कुमकुम पुरी, नेहा विश्वकर्मा, खुशी यादव, निर्जला भिलाला और मनीषा यादव कार्यक्रम में शामिल रहे।

प्रस्तुति देने वाले विद्यार्थियों में अनमोल खाती, पृथ्वीराज परमार, निधि जाट, आरुषि परमार, सोम्या परमार, योगिता जाटव, विद्या शर्मा, आयुष भिलाला, श्रीका परमार और प्रिया परमार शामिल थे।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp