—Advertisement—

Nagda : “ज्ञान और शक्ति दोनों जरूरी”: नागदा में शस्त्र-शास्त्र पूजन के साथ कन्या पूजन और महाआरती

Author Picture
Published On: 16 October 2026
Nagda

—Advertisement—

सकल हिंदू समाज ने शस्त्र और शास्त्र पूजन कर की शक्ति आराधना

संवाददाता : प्रमोद कुमार जैन

Nagda सकल हिंदू सामाजिक समिति के तत्वावधान में गुरुवार को जवाहर मार्ग स्थित माहेश्वरी धर्मशाला में शस्त्र और शास्त्र पूजन के साथ शक्ति आराधना की गई। दोपहर 2 से 4 बजे तक चले कार्यक्रम में सैकड़ों नगरवासियों, समाज प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने माँ शक्ति का आह्वान कर विधि-विधान से पूजन किया।

माँ शक्ति के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कुमकुम, अबीर, गुलाल और पुष्प से आराधना की गई। इसके बाद शस्त्र और शास्त्र का पूजन हुआ और धर्म एवं संस्कृति की रक्षा का संकल्प लिया गया।

whatsapp image 2026 10 16 at 12.15.53 am 1 1

शस्त्र और शास्त्र दोनों का ज्ञान जरूरी

विशाल बहल ने शस्त्र और शास्त्र की महिमा पर प्रबोधन देते हुए कहा कि धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए दोनों का ज्ञान आवश्यक है। शस्त्र राष्ट्र की सुरक्षा का साधन है, जबकि शास्त्र संस्कारों और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का आधार। जिस समाज के पास दोनों का ज्ञान नहीं होता, उसके लिए अपनी संस्कृति और परंपराओं की रक्षा कठिन हो जाती है। इसलिए हर व्यक्ति को अपनी संस्कृति, धर्म और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों को समझते हुए ज्ञान और शक्ति, दोनों का महत्व आत्मसात करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन मनोज सोनी ने किया।

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में विधायक, हिंदू जागरण मंच के भेरूलाल टांक, पूर्व विधायक दिलीप सिंह शेखावत, कार्यक्रम संयोजक बजरंग सिंह चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय पटेल, योगेश जोनवाल, सीएम अतुल, अभा क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भेरुसिंह चौहान, ब्राह्मण समाज के निलेश मेहता और अशोक शर्मा, माहेश्वरी समाज अध्यक्ष अशोक बिसानी, किराना व्यापारी संघ अध्यक्ष मनीष ओरा, विनय गुर्जर, अशोक सोनी, कमल जैन, सुबोध स्वामी, देवेंद्र सेन, रमेश प्रजापत, गोविंद मोहता, हरिकिशन लोहारवाड़, रूपम सिंह ठाकुर, लखन गुर्जर और संदीप परोसिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp