सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित, 120 विद्यार्थियों ने लिया भाग
शासकीय महाविद्यालय आठनेर में रचात्मक प्रतिभा को मिला मंच, रुचि आजाद ने हासिल किया प्रथम स्थान
आठनेर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 14 अक्टूबर 2026 को शासकीय महाविद्यालय आठनेर में महाविद्यालय स्तरीय कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. सरोज पाटिल के निर्देशन में आयोजित इस प्रतियोगिता में 120 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने विभिन्न सामाजिक, राष्ट्रीय और समसामयिक विषयों पर आकर्षक एवं रचनात्मक कार्ड बनाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरोज पाटिल ने किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों की रचनात्मकता और अभिव्यक्ति क्षमता को विकसित करने के साथ उनमें सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी मजबूत करती हैं। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपने विचारों को कलात्मक तरीके से प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करते हैं।
विभिन्न विषयों पर बनाए आकर्षक कार्ड
प्रतियोगिता में नशामुक्ति, ऊर्जा संरक्षण, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, उद्यमिता, सुरक्षा, सशक्तिकरण, मानसिक स्वास्थ्य, दीपावली, सेना का शौर्य, विकसित भारत 2047, मध्य प्रदेश, युवा शक्ति, लोककला, डिजिटल साक्षरता तथा एनसीसी और एनएसएस के ध्येय वाक्य जैसे विषय शामिल किए गए।
विद्यार्थियों ने इन विषयों पर अपने विचारों को रंगों, चित्रों और संदेशों के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। उनके द्वारा तैयार किए गए कार्डों में सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रप्रेम और युवा शक्ति जैसे विषयों की झलक देखने को मिली।
रुचि आजाद ने प्राप्त किया प्रथम स्थान
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्थान प्रदान किए गए। बीएससी प्रथम वर्ष की रुचि आजाद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीएससी प्रथम वर्ष की कीर्ति कनाठे द्वितीय स्थान पर रहीं, जबकि बीए प्रथम वर्ष के अक्ष सोनारे ने तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की भागीदारी और उनकी रचनात्मक प्रस्तुतियों ने आयोजन को सफल बनाया।
प्राध्यापकों और कर्मचारियों का रहा सहयोग
कार्यक्रम में डॉ. वर्जिनिया दवंडे, प्रो. माधुरी तुम्बेकर, डॉ. साधना ठाकुर, डॉ. विकेश सिंह, डॉ. निर्मल विश्वास, डॉ. नीलेश धुर्वे, डॉ. गजानंद ठाकरे, प्रो. हरिकिशन कोगे, प्रो. आशीष धोटे और प्रो. प्रमोद गायकवाड़ उपस्थित रहे।
इसके अलावा सीमा अड़लक, खुशबू उबनारे, मिताली बारमासे, अर्चना गणेशे, नितेश बारमासे, गौतम उबनारे, मीना यादव और पुष्पा यादव ने कार्यक्रम के आयोजन में विशेष सहयोग प्रदान किया।
महाविद्यालय के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों और विद्यार्थियों के सहयोग से प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को रचनात्मकता के साथ सामाजिक और राष्ट्रीय महत्व के विषयों के प्रति जागरूक होने का अवसर मिला।
