कुक्षी में जयस ने ‘जय जोहार’ के सम्मान को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। रविराज बघेल ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
कुक्षी में ‘जय जोहार’ के सम्मान को लेकर जयस ने सौंपा ज्ञापन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
दैनिक स्वराज वाणी | रिपोर्ट – नरेन्द्र सिरवी, कुक्षी (धार)
कुक्षी। आदिवासी समाज की संस्कृति, अस्मिता और स्वाभिमान के प्रतीक ‘जय जोहार’ के सम्मान को लेकर जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) ने कुक्षी थाना प्रभारी को मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में आदिवासी समाज के सम्मान और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करते हुए संबंधित मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।
इस दौरान जयस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रविराज बघेल के नेतृत्व में जयस कार्यकर्ताओं, आदिवासी युवाओं और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर अपनी मांगों को मजबूती से रखा।
रविराज बघेल ने कहा कि ‘जय जोहार’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की संस्कृति, पहचान, सम्मान और स्वाभिमान का प्रतीक है। समाज के सम्मान से किसी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
जयस ने शासन-प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।
