Damoh : जयंत मलैया की विधायक निधि से दो लाख मिलने की बात पर असमंजस, अधिकारियों ने मांगा जवाब
भवन की जर्जर स्थिति में सुधार को लेकर चर्चा के दौरान बताया गया कि मरम्मत कार्य के लिए वर्तमान विधायक जयंत मलैया द्वारा दो लाख रुपये की विधायक निधि देने की बात कही गई थी। हालांकि, जब जनशिक्षक डीपी शुक्ला एवं इंजीनियर शुक्ला ने इस संबंध में विधायक निधि की घोषणा की जानकारी ली, तो उन्होंने स्पष्ट रूप से इससे इनकार कर दिया। ऐसे में भवन की मरम्मत के लिए राशि उपलब्ध होने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है। अब भवन की मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के लिए आगे की कार्रवाई का इंतजार है।

