—Advertisement—

Indore में टेम्पो ट्रैवलर लेकर भागा युवक, कई वाहनों को मारी टक्कर; 2 किलोमीटर पीछा कर पकड़ा

Author Picture
Published On: 14 October 2026
Indore में टेम्पो ट्रैवलर लेकर भागा युवक, कई वाहनों को मारी टक्कर; दो किलोमीटर पीछा कर पकड़ा

—Advertisement—

Indore में टेम्पो ट्रैवलर लेकर भागा युवक, कई वाहनों को मारी टक्कर; दो किलोमीटर पीछा कर पकड़ा

सयाजी होटल के बाहर से चुराया वाहन, हीरानगर और बाणगंगा में मचाई अफरा-तफरी; हादसे में दो लोग घायल 

Indore। शहर में मंगलवार सुबह एक टेम्पो ट्रैवलर की टक्कर से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सयाजी होटल के बाहर से चाबी लगा वाहन लेकर भागे युवक ने हीरानगर और बाणगंगा क्षेत्र में एक लोडिंग रिक्शा और बाइक को टक्कर मार दी। इसके बाद ट्रैवलर बिजली के खंभे से टकराकर रुक गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने करीब दो किलोमीटर तक पीछा कर चालक को पकड़ लिया। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

होटल के बाहर से लेकर भागा ट्रैवलर

एडिशनल डीसीपी ओमप्रकाश के अनुसार, घटना मंगलवार सुबह करीब 11 बजे की है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, एक युवक सयाजी होटल के बाहर खड़े टेम्पो ट्रैवलर में चाबी लगी देखकर उसमें बैठा और वाहन लेकर तेजी से निकल गया। इसके बाद वह हीरानगर क्षेत्र पहुंचा, जहां कर्णावत पान कॉर्नर के पास उसने एक लोडिंग वाहन को टक्कर मार दी।

बेकाबू वाहन ने मचाई अफरा-तफरी

लोडिंग वाहन को टक्कर मारने के बाद युवक ट्रैवलर लेकर बाणगंगा की ओर भागा। इस दौरान उसने एक बाइक सवार को भी टक्कर मार दी। आखिरकार वाहन बिजली के खंभे से टकराकर रुक गया। लगातार टक्करों से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने करीब दो किलोमीटर तक वाहन का पीछा किया और उसके रुकते ही चालक को पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई कर दी।

दो लोग घायल, एमवाय अस्पताल में इलाज

सूचना मिलने पर बाणगंगा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। हादसे में खातीपुरा निवासी इंद्रपाल समेत दो लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। घायल चालक और अन्य चोटिल लोगों को इलाज के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल टेम्पो ट्रैवलर, लोडिंग रिक्शा और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया है। प्रारंभिक जानकारी में युवक को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया गया है। हालांकि, घटना के कारणों और पूरे मामले की पुष्टि के लिए पुलिस जांच कर रही है।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp