—Advertisement—

अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन विदिशा शाखा की वार्षिक सभा, नई कार्यकारिणी घोषित

Author Picture
Published On: 13 October 2026
tfffffffffffffffffffffffffffffffffffffff

—Advertisement—

अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन विदिशा शाखा की वार्षिक सभा, नई कार्यकारिणी घोषित

प्रवक्ता: शोभित जैन
अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन, शाखा विदिशा

विदिशा। अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन की विदिशा शाखा की वार्षिक सभा विलेज डेक रिसॉर्ट, उदयगिरि रोड पर आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया। संगठन में नई ऊर्जा का संचार करने और युवाओं को जिम्मेदारी सौंपने के उद्देश्य से युवा चेहरों को विभिन्न पदों पर चुना गया।

सभा की शुरुआत उदयगिरि नसियाजी में श्री 1008 शीतलनाथ भगवान के अभिषेक और भक्तिमय पूजन के साथ हुई। इसमें फेडरेशन के सदस्य सपरिवार शामिल हुए और धर्म लाभ लिया। धार्मिक कार्यक्रम के बाद सभी सदस्य विलेज डेक रिसॉर्ट पहुंचे, जहां वार्षिक बैठक और कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया संपन्न हुई।

सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारी

बैठक में अंशुल लश्करी को अध्यक्ष, आशीष जैन अल्टीमेट को उपाध्यक्ष, राहुल बड़कुल को मंत्री और पीयूष सिंघई को सहमंत्री चुना गया। ऋषिराज जैन खादी भंडार को कोषाध्यक्ष, शोभित जैन जैन ऑप्टिकल्स को प्रवक्ता तथा प्रिंस जैन को सांस्कृतिक मंत्री का दायित्व सौंपा गया। सभी पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध और सर्वसम्मति से किया गया।

बैठक का संचालन पूर्व मंत्री अक्षय सिंघई ने किया। इस अवसर पर श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मलुकचंद जैन, डॉ. एम.एल. जैन, एडवोकेट चक्रवर्ती जैन, वीरेंद्र मानपुर, राजीव अलंकार, परवार समाज समिति के अध्यक्ष शिखरचंद जैन, अविरल सिंघई और चिन्मय बड़कुल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

निवर्तमान पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

fffffffffffffffffffनिवर्तमान अध्यक्ष मनीष जैन और पूर्व पदाधिकारियों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई टीम अपनी ऊर्जा, समर्पण और एकजुटता से संगठन के कार्यों को आगेबढ़ाएगी। समाजसेवा और जैन समाज के संस्कारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की दिशा में भी सक्रियता से काम किया जाएगा।

वार्षिक सभा में संगठन के आगामी कार्यों और युवाओं की सहभागिता पर चर्चा हुई। नई कार्यकारिणी के गठन को संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने और युवाओं को जिम्मेदारी देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया। सदस्यों ने नई टीम से संगठन की एकजुटता बनाए रखते हुए समाजहित के कार्यों में योगदान देने की अपेक्षा जताई।

खेल और मनोरंजक गतिविधियां भी हुईं

सभा के दौरान सदस्यों और उनके परिवारों के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं। रितेश जैन करैया ने कपल गेम्स, बच्चों के खेल और तंबोला का संचालन किया। कार्यक्रम में युवाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खेलों और मनोरंजक गतिविधियों के दौरान सभी ने आनंद लिया और आपसी मेल-जोल का अवसर मिला।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सदस्यों ने जैन समाज की सेवा, सामाजिक एकता और संस्कारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। आयोजकों ने कहा कि फेडरेशन समाज के युवाओं को जोड़ने और समाजहित के कार्यों में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहेगा।

कार्यक्रम में सहयोग के लिए श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर ट्रस्ट, किला अंदर विदिशा, श्री कुंदकुंद दिगंबर जैन मुमुक्षु मंडल ट्रस्ट, विदिशा और परवार समाज समिति, विदिशा के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

 

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp