घर-घर यज्ञ अभियान से मिट रहा जातिगत भेदभाव, 187वें यज्ञ में सैकड़ों ने लिया व्यसनमुक्ति और शिक्षा का संकल्प
नवरात्रि स्थापना पर भीनमाल में आयोजन, वेदी को साक्षी मानकर मांसाहार, शराब, बीड़ी और गुटखा छोड़ने की शपथ
Bhinmal (मुकेश सोलंकी)। सनातन संस्कृति जागरण संघ द्वारा चलाए जा रहे घर-घर यज्ञ अभियान के तहत रविवार को नवरात्रि स्थापना के अवसर पर शहर में मालियों के, अशोक नगर और जटिया बस्ती में 187वां यज्ञ आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य समरस, व्यसनमुक्त और संगठित हिंदू समाज की स्थापना करना है। यह जानकारी संघ के वरिष्ठ सदस्य रमेश गहलोत ने दी।
मुख्य यजमान और आहुतियां
यज्ञ में राजू सिंह माली, एडवोकेट दिनेश हिंगड़ा और अंबालाल फुलवरिया मुख्य यजमान रहे। उनके साथ बस्ती के अनेक परिवारों, मातृशक्ति और बच्चों ने आहुतियां दीं। यज्ञ का संपादन राव विक्रम सिंह आर्य ने वैदिक रीति से कराया।
व्यसन त्यागने और बच्चों को शिक्षित करने का संकल्प
पूर्णाहुति के बाद कई लोगों ने यज्ञ वेदी को साक्षी मानकर मांसाहार, शराब, बीड़ी और गुटखा जैसे व्यसनों को त्यागने और अपने बच्चों को शिक्षित करने का संकल्प लिया।

नशे की प्रवृत्ति रोकने और समरसता पर विचार-विमर्श
यज्ञ के बाद युवाओं में फैलती नशे की प्रवृत्ति को रोककर उन्हें नैतिकता और अध्यात्म से जोड़ने तथा सामाजिक समरसता बढ़ाने पर चर्चा हुई। वाराह श्याम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्याम खेतावत, शंकरलाल सोलंकी, राजू सिंह माली, सुखराज माली, शंकरलाल घांची और राव विक्रमसिंह आर्य ने सुझाव दिए, जिन्हें सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। कई नागरिकों ने संघ की सदस्यता भी ग्रहण की।
ये रहे उपस्थित
कार्यक्रम में प्रभुराम जीनगर, श्याम खेतावत, रामलाल पुरोहित, पारसमल घांची, ओटाराम मेघवाल, वालाराम मौर्य, आर्य भीमराज मोदी, संपतलाल सोनी, मनोहर सुखाड़िया, इंद्रसिंह राव, मनीष पुरी सहित संघ के कई सदस्य और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
