—Advertisement—

Bhinmal : आयुर्वेद चिकित्सक संघ ने रिक्त पदों पर भर्ती और डीपीसी की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन, भीनमाल विधायक और SDM से की मुलाकात

Author Picture
Published On: 12 October 2026
Bhinmal

—Advertisement—

आयुर्वेद चिकित्सक संघ ने रिक्त पदों पर भर्ती और डीपीसी की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन, भीनमाल विधायक और SDM से की मुलाकात

आयुर्वेद अधिकारियों के 943 रिक्त पदों पर भर्ती विज्ञप्ति जारी करने, लंबित डीपीसी पूरी करने और सेवानिवृत्त अधिकारियों की पुनर्नियुक्ति बंद करने की मांग

Bhinmal (मुकेश सोलंकी)। आयुर्वेद चिकित्सक संघ, जिला जालोर की ओर से अध्यक्ष डॉ. नरेश खिलेरी और उपाध्यक्ष डॉ. भूपेंद्र टेलर के नेतृत्व में भीनमाल विधायक डॉ. समरजीत सिंह और उपखंड अधिकारी रामलाल मीणा को ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन उपमुख्यमंत्री एवं आयुर्वेद मंत्री प्रेमचंद बैरवा के नाम भेजा गया है। संघ प्रतिनिधियों ने आयुर्वेद चिकित्सा विभाग से जुड़ी मांगों से जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया।

ज्ञापन की प्रमुख मांगें

  • आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों के रिक्त 943 पदों पर शीघ्र भर्ती विज्ञप्ति जारी की जाए।
  • लंबे समय से लंबित विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की प्रक्रिया जल्द पूरी की जाए।
  • सेवानिवृत्त आयुर्वेद अधिकारियों की पुनर्नियुक्ति की व्यवस्था तुरंत बंद की जाए।

संघ पदाधिकारियों ने इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई कराने का आग्रह किया।

ये रहे मौजूद

इस दौरान संघ के सचिव डॉ. नानजीराम चौधरी, डॉ. ललित खत्री और डॉ. चंद्रपाल जयपाल सहित कई अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp