मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष डॉ. अवधेश यादव का पलेरा में भव्य स्वागत, पत्रकारों से की मुलाकात, बोले- आयोग से जुड़े मामले हम तक पहुंचाएं, होगी कार्रवाई
सर्किट हाउस में संगठन पदाधिकारियों और पत्रकारों ने किया सम्मान, स्व. पन्नालाल यादव को अर्पित की श्रद्धांजलि
Palera(टीकमगढ़)। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश यादव का पलेरा सर्किट हाउस में भव्य स्वागत और सम्मान किया गया।
फूलमाला और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मान
पूर्व मानव अधिकार संगठन के प्रांत अध्यक्ष एवं समाजसेवी राम रतन दीक्षित, संपादक रमेश शर्मा और आयोग मित्र मानव अधिकार आयोग संगठन के पदाधिकारियों ने फूलमाला पहनाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया। नगर परिषद पलेरा के उपाध्यक्ष रानू तिवारी ने भी स्वागत किया।

पत्रकारों से मुलाकात, क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा
आयोग अध्यक्ष ने पत्रकारों से मुलाकात कर क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आयोग से संबंधित जो भी मामले हों, उन्हें आयोग तक पहुंचाएं, उन पर कार्रवाई की जाएगी। पत्रकारों ने भी उनका सम्मान किया। इस अवसर पर पत्रकार सोनू विश्वकर्मा, मनीष यादव, अहमद खान, प्रमोद विश्वकर्मा, क्रिएटर दीपक अहिरवार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
स्व. पन्नालाल यादव को दी श्रद्धांजलि
पत्रकार वार्ता के बाद डॉ. अवधेश यादव पूर्व पाठ्य पुस्तक निगम उपाध्यक्ष डॉ. सरोज यादव के निजी कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उन्होंने स्वर्गीय पन्नालाल यादव को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के बाद वे भोपाल के लिए रवाना हो गए।
