—Advertisement—

Chhatarpur में कांशीराम साहब के महापरिनिर्वाण दिवस पर बसपा की जोन स्तरीय श्रद्धांजलि सभा, पूर्व प्रत्याशियों की गैरमौजूदगी रही चर्चा में

Author Picture
Published On: 12 October 2026
Chhatarpur

—Advertisement—

Chhatarpur में कांशीराम साहब के महापरिनिर्वाण दिवस पर बसपा की जोन स्तरीय श्रद्धांजलि सभा, पूर्व प्रत्याशियों की गैरमौजूदगी रही चर्चा में

प्रदेश अध्यक्ष जियालाल अहिरवार सहित बसपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, बहुजन समाज को संगठित करने का संकल्प दोहराया

Chhatarpur। जिला मुख्यालय स्थित मेला ग्राउंड में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने मान्यवर कांशीराम साहब के 20वें महापरिनिर्वाण दिवस पर जोन स्तरीय श्रद्धांजलि सभा और विचार संगोष्ठी आयोजित की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बहुजन समाज के लोग शामिल हुए। सभी ने कांशीराम साहब को श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके संघर्ष, विचारों और सामाजिक परिवर्तन के मिशन को याद किया।

मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष जियालाल अहिरवार

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बसपा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष जियालाल अहिरवार शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि एडवोकेट दिलीप बौद्ध रहे। अध्यक्षता बसपा छतरपुर जिलाध्यक्ष पूरन अहिरवार ने की। संचालन लोकसभा प्रभारी शंकर लाल अहिरवार ने किया। प्रदेश अध्यक्ष ने भी मंच से अपने विचार रखे।

“कांशीराम साहब के विचारों पर चलना होगा”: पूरन अहिरवार

वक्ताओं ने कांशीराम साहब के संघर्षपूर्ण जीवन और बहुजन समाज को सामाजिक एवं राजनीतिक रूप से संगठित करने में उनके ऐतिहासिक योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि कांशीराम साहब ने पूरा जीवन सामाजिक परिवर्तन, वंचित वर्गों में जागरूकता और बहुजन समाज को राजनीतिक शक्ति बनाने के लिए समर्पित किया। उनके विचार आज भी सामाजिक समानता, अधिकारों और प्रतिनिधित्व की लड़ाई लड़ने वालों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। जिलाध्यक्ष पूरन अहिरवार ने कहा कि कांशीराम साहब के विचारों पर चलना होगा।

पूर्व विधानसभा प्रत्याशियों की गैरमौजूदगी बनी चर्चा का विषय

कार्यक्रम में छतरपुर जिले की विभिन्न विधानसभा सीटों से बसपा के पूर्व प्रत्याशियों की अनुपस्थिति भी चर्चा का विषय रही। राजनीतिक गलियारों में सवाल उठे कि चुनाव के दौरान सक्रिय दिखने वाले कुछ नेता चुनाव खत्म होने के बाद पार्टी कार्यक्रमों से दूरी क्यों बना लेते हैं। हालांकि अनुपस्थित पूर्व प्रत्याशियों की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को जरूरी माना जा रहा है।

ये रहे उपस्थित

विशेष अतिथियों में सुनील बौद्ध, गंभीर सिंह नरवरिया, सी.एस. बौद्ध, मनीष कटोरिया एडवोकेट, भीमसेन पहाड़िया, रमेश गर्ग, संत सिंह आदिवासी, लोकसभा प्रभारी शंकर लाल अहिरवार, सतीश अहिरवार, जिला सदस्य नीरज अहिरवार और डॉ. रावण वर्मा शामिल रहे। इसके अलावा डॉ. यशपाल पटेल, राजेश अहिरवार, एडवोकेट सतीश वर्मा, बृजेश द्विवेदी, प्रमोद अहिरवार सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अंत में जिलाध्यक्ष पूरन अहिरवार ने सभी अतिथियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

(विशेष संवाददाता फूलचंद मालवीय, स्वराज वाणी समाचार, देवास)

 

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp