परशुराम सेना मध्य प्रदेश ने रोमेश चौबे को बनाया भोपाल जिला महामंत्री, संगठन में उत्साह
प्रदेश संरक्षक और प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से जिला अध्यक्ष पीयूष द्विवेदी ने जारी किया नियुक्ति पत्र
भोपाल। परशुराम सेना मध्य प्रदेश ने संगठन को मजबूत करने और सामाजिक गतिविधियों को गति देने के उद्देश्य से भोपाल निवासी रोमेश चौबे को जिला महामंत्री नियुक्त किया है। इस नियुक्ति से संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
स्व. ओमप्रकाश चौबे के पुत्र हैं रोमेंट चौबे
जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार रोमेश चौबे स्वर्गीय ओमप्रकाश चौबे के पुत्र हैं। वे भोपाल जिले में रहकर संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने की जिम्मेदारी निभाएंगे।
किसकी सहमति से हुई नियुक्ति
यह नियुक्ति प्रदेश संरक्षक पं. राकेश चतुर्वेदी और प्रदेश अध्यक्ष पं. अनूप शुक्ला की सहमति से भोपाल जिला अध्यक्ष पीयूष द्विवेदी द्वारा की गई है।
नियुक्ति पत्र में जताई गई अपेक्षाएं
नियुक्ति पत्र में नवनियुक्त जिला महामंत्री से अपेक्षा की गई है कि वे संगठन के उद्देश्यों, सिद्धांतों और अनुशासन का पालन करते हुए अपने क्षेत्र में संगठन को मजबूत करें, समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा प्रदेश, संभाग, जिला और तहसील स्तर के पदाधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर काम करें।
पदाधिकारियों ने जताया विश्वास
संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि रोमेंट चौबे अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए परशुराम सेना मध्य प्रदेश के विस्तार में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
(संदीप सिंह, जिला संवाददाता, भोपाल, दैनिक स्वराज वाणी)
