BreakingNews : नेपाल में बूढ़ी गंडकी नदी में फ्लैश फ्लड: 45 घर पूरी तरह नष्ट, 5 लोगों की मौत की खबर, 27 घरों को आंशिक नुकसान
पहली लहर की चेतावनी के बाद सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे लोग, बाद की दो भीषण लहरों में बड़ी जनहानि टली
BreakingNews काठमांडू, 12 अक्टूबर। बीते दिनों भारी तबाही मचाने के बाद नेपाल में एक बार फिर बाढ़ ने कहर बरपाया है। बूढ़ी गंडकी नदी में आई फ्लैश फ्लड से बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है।
चेतावनी के बाद समय रहते हटे लोग
बाढ़ की पहली लहर की चेतावनी मिलते ही नदी किनारे रहने वाले लोग सुरक्षित स्थानों पर चले गए। इसके बाद आई दो भीषण लहरों के दौरान बड़े पैमाने पर जनहानि होने से बच गई।
45 घर पूरी तरह नष्ट, 5 की मौत की खबर
खबरों के मुताबिक, बाढ़ में 45 घर पूरी तरह नष्ट हो गए हैं। 5 लोगों की मौत भी बताई जा रही है, जबकि 27 घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है।
