—Advertisement—

हरदा में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सशक्त वाहिनी कक्षाओं में खेल एवं रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित

Author Picture
Published On: 11 October 2026
f5aa4bab 034b 41ee 9d34 b162e15df12f

—Advertisement—

हरदा में अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सशक्त वाहिनी कक्षाओं में कैरम, शतरंज और निबंध लेखन प्रतियोगिताएं हुईं। बालिकाओं को आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास के लिए प्रेरित किया गया।

खेल, कलम और आत्मविश्वास से सशक्त बन रहीं हरदा की बेटियां

अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर सशक्त वाहिनी कक्षाओं में हुईं रचनात्मक गतिविधियां

दैनिक स्वराज वाणी

सिटी रिपोर्टर राजकुमार मौर्य, हरदा।

हरदा, 11 अक्टूबर। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बाल भवन बायपास स्थित सशक्त वाहिनी कक्षाओं में खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस दौरान कैरम बोर्ड, शतरंज एवं निबंध लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। कैरम और शतरंज के माध्यम से बालिकाओं में एकाग्रता, धैर्य, तार्किक क्षमता और निर्णय लेने के कौशल को विकसित करने पर जोर दिया गया।

निबंध लेखन प्रतियोगिता में बालिकाओं ने शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं लैंगिक समानता जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।

सशक्त वाहिनी कक्षाओं के माध्यम से बालिकाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के साथ व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास एवं आत्मनिर्भरता के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp