महिदपुर रोड में सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा महाआरती के साथ शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हुआ। नौ दिनों तक महाआरती, महाप्रसादी और गरबा रास का आयोजन होगा।
महिदपुर रोड में महाआरती के साथ शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ
नौ दिनों तक प्रतिदिन महाआरती, महाप्रसादी एवं गरबा रास का आयोजन
दैनिक स्वराज वाणी
महिदपुर रोड। सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में शारदीय नवरात्रि महापर्व का शुभारंभ महाआरती के साथ श्रद्धा एवं उत्साहपूर्वक हुआ। माता रानी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
सामाजिक कार्यकर्ता सचिन भंडारी ने बताया कि नवरात्रि के नौ दिनों तक प्रतिदिन रात्रि में माता रानी की महाआरती एवं महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही पंचायत परिसर में प्रतिदिन गरबा रास आयोजित होगा।
नवरात्रि को लेकर नगरवासियों में विशेष उत्साह है। श्रद्धालु भक्ति, आराधना और गरबा रास के माध्यम से माता रानी के प्रति अपनी आस्था प्रकट कर रहे हैं।

