—Advertisement—

गुना में ब्रह्मचारी विनोद भैया की भव्य भजन संध्या, भक्तिमय हुआ विद्यासागर पार

Author Picture
Published On: 11 October 2026
644bdec4 0e2e 4ba0 9bf3 7f6fc674e4ef

—Advertisement—

गुना के विद्यासागर पार्क में दिगंबर जैन सोशल ग्रुप मेन द्वारा ब्रह्मचारी विनोद भैया की भजन संध्या आयोजित हुई। आध्यात्मिक भजनों ने श्रोताओं को भावविभोर किया।

गुना में ब्रह्मचारी विनोद भैया के भजनों से सजी भक्ति संध्या, भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को किया मंत्रमुग्ध

दैनिक स्वराज वाणी

रिपोर्ट : राजेश जैन दद्दू | गुना

गुना। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप मेन (गुना) के तत्वावधान में विद्यासागर पार्क में भजन सम्राट ब्रह्मचारी विनोद भैया की भव्य भजन संध्या आयोजित की गई। आध्यात्मिक भजनों और भावपूर्ण गीतों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं मंगलाचरण से हुआ। इसके बाद ब्रह्मचारी विनोद भैया ने वैराग्य, जीवन की नश्वरता और आध्यात्मिक चिंतन से जुड़े भजनों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं की खूब सराहना प्राप्त की।

भजन संध्या में श्रोताओं की फरमाइश पर गीतकार प्रदीप, रवींद्र जैन, मन्ना डे, पंकज उधास और जगजीत सिंह की प्रसिद्ध रचनाएं भी प्रस्तुत की गईं। फिल्म ‘नास्तिक’ के प्रसिद्ध गीत सहित अनेक भावपूर्ण प्रस्तुतियों पर श्रोता तालियां बजाते और साथ गुनगुनाते नजर आए।

भगवान बाहुबली के महामस्तकाभिषेक पर आधारित भजन ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। वहीं आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की स्मृति में प्रस्तुत श्रद्धांजलि गीत सुनकर कई श्रोताओं की आंखें नम हो गईं।

कार्यक्रम के प्रारंभ में ब्रह्मचारी विनोद भैया का स्वागत अमित जैन एडवोकेट एवं सपन जैन (शरद एजेंसी) ने किया। आभार ग्रुप अध्यक्ष राकेश जैन (रत्नश्री) ने व्यक्त किया।

इस अवसर पर डॉ. जैनेंद्र जैन इंदौर, सुनील जैन (लीची), अनिल बजाज (बट्टू), पूर्व पार्षद श्रेयांश जैन, राजू पंसारी, राकेश जैन सारथी, प्रमोद महाना, जय वीर राजा, श्रीमती शशि बजाज (पिंकी), सरिता महाना और ज्योति जैन सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp