प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना में टीकमगढ़ मध्य प्रदेश के पांच उत्कृष्ट जिलों में शामिल। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय 12 अक्टूबर को दिल्ली में सम्मानित होंगे।
प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना में टीकमगढ़ का उत्कृष्ट प्रदर्शन, कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय दिल्ली में होंगे सम्मानित
दैनिक स्वराज वाणी
मध्य प्रदेश के पांच उत्कृष्ट जिलों में टीकमगढ़ शामिल, 12 अक्टूबर को नई दिल्ली में होगा सम्मान समारोह
संवाददाता : खूब चन्द्र लोधी | टीकमगढ़
टीकमगढ़। प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना (PMDDKY) के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मध्य प्रदेश के पांच जिलों में टीकमगढ़ को भी शामिल किया गया है। इस उपलब्धि के लिए टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय को 12 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा।
भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सोमवार, 12 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित एनएएससी (NASC) कॉम्प्लेक्स में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा। इसमें केंद्रीय कृषि मंत्री सहित संबंधित मंत्रालयों के केंद्रीय मंत्रियों के शामिल होने की जानकारी दी गई है।
टीकमगढ
योजना के अंतर्गत डैशबोर्ड पर दर्ज प्रगति और निर्धारित प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों (KPI) के आधार पर मध्य प्रदेश के पांच जिलों का चयन किया गया है। इनमें उमरिया, टीकमगढ़, सीधी, शहडोल और डिंडौरी शामिल हैं।
जारी पत्र के अनुसार, चयनित जिलों के कलेक्टरों को कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। टीकमगढ़ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय को भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की अनुमति प्रदान की गई है।
टीकमगढ़ जिले का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों की सूची में चयन कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
