धार जिले की धरमपुरी पुलिस ने पगारा फाटा में अवैध सट्टा लिखते आरोपी को गिरफ्तार किया। ₹9,500 नकद और सट्टा सामग्री जब्त की गई।
धरमपुरी पुलिस ने सट्टा लिखते आरोपी को किया गिरफ्तार, ₹9,500 नकद और सट्टा सामग्री जब्त
दैनिक स्वराज वाणी
रिपोर्ट: नरेंद्र सिरवी | लोकेशन: धरमपुरी, जिला धार
धरमपुरी। धार जिले के धरमपुरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध सट्टा गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹9,500 नकद, सट्टा पर्ची, लीड पेन और कार्बन का टुकड़ा जब्त किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर 2026 को थाना धरमपुरी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि पगारा फाटा स्थित एक निर्माणाधीन भवन में एक व्यक्ति अवैध रूप से रुपये-पैसों का सट्टा लिख रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार (दक्षिण) विजय डावर एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनावर दिपांशु के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी धरमपुरी निरीक्षक सरदारसिंह सोलंकी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस ने आरोपी रुपेश पिता सुरेशचन्द्र पाल, उम्र 44 वर्ष, निवासी पगारा फाटा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से सात अंक लिखी सट्टा पर्ची, एक लीड पेन, कार्बन का एक टुकड़ा और ₹9,500 नकद जब्त किए गए।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सरदारसिंह सोलंकी, उप निरीक्षक रवि वास्के, प्रधान आरक्षक 440 वेस्ता सोलिया, आरक्षक 1129 पंकज, आरक्षक 1187 उदयप्रतापसिंह, आरक्षक 479 लक्ष्मण जमरा एवं आरक्षक 466 संजेश का विशेष योगदान रहा।
धरमपुरी पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
