Shamshabad के मोहनपुरा कॉलेज में NSUI का प्रदर्शन, तालाबंदी की कोशिश, प्राचार्य पर लगाए आरोप, SDM के नाम सौंपा ज्ञापन
मूलभूत सुविधाओं के अभाव और छात्र समस्याओं की अनदेखी का आरोप, मांगें न मानने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी
Shamshabad । स्थानीय मोहनपुरा कॉलेज में शुक्रवार को NSUI कार्यकर्ताओं ने छात्र हितों की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और कॉलेज में तालाबंदी करने की कोशिश की। इससे परिसर में कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा।
नारेबाजी कर प्राचार्य पर लगाए आरोप
जानकारी के अनुसार NSUI जिला अध्यक्ष पार्थ रघुवंशी और जिला उपाध्यक्ष सोनू यादव के साथ अखिल आर्यावर्त संघ अंतर्राष्ट्रीय विद्यार्थी परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा के नेतृत्व में उनकी पूरी टीम कॉलेज पहुंची। कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। छात्रों का आरोप है कि कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है और विद्यार्थियों की समस्याओं को लगातार अनदेखा किया जा रहा है।
पुलिस पहुंची, गेट पर सौंपा ज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद NSUI कार्यकर्ताओं ने कॉलेज के मुख्य गेट पर ही SDM के नाम का ज्ञापन कॉलेज के सिद्धार्थ गौतम को सौंपा।
“मांगें नहीं मानी गईं तो उग्र आंदोलन”
जिला अध्यक्ष पार्थ रघुवंशी ने चेतावनी दी कि यदि मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो NSUI उग्र आंदोलन करेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन की होगी। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और NSUI कार्यकर्ता मौजूद रहे।
