Tikamgarh के सुनोरा खिरिया औद्योगिक क्षेत्र में वैकल्पिक पहुंच मार्ग को 199.42 लाख रुपये की स्वीकृति, मुख्यमंत्री की पहल पर मिली मंजूरी
जनविश्वास अभियान के दौरान उद्योगपतियों ने रखी थी मांग, कलेक्टर बोले- शीघ्र शुरू होगा निर्माण कार्य
Tikamgarh। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर औद्योगिक क्षेत्र सुनोरा खिरिया में वैकल्पिक पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए 199.42 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति मिल गई है।
उद्योग संवाद में उद्योगपतियों ने रखी थी मांग
21 अगस्त 2026 को जनविश्वास अभियान के तहत मुख्यमंत्री के टीकमगढ़ प्रवास के दौरान उद्योग संवाद आयोजित हुआ था। इसमें उद्योगपतियों ने वैकल्पिक पहुंच मार्ग की मांग रखी थी। उन्होंने बताया था कि मार्ग बनने से आवागमन सुगम होगा और औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी।
मुख्यमंत्री के निर्देश पर उद्योग संचालनालय ने दी राशि
मुख्यमंत्री ने मांग को गंभीरता से लेते हुए उद्योग संचालनालय को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। निर्देशों के पालन में संचालनालय ने अधोसंरचना विकास कार्य के तहत राशि स्वीकृत की है।
कलेक्टर बोले- जल्द शुरू होगा निर्माण
कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने बताया कि पहुंच मार्ग बनने से आवागमन की सुविधा बेहतर होगी। सभी शासकीय औपचारिकताएं पूरी कर शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
(खूब चन्द्र लोधी, संवाददाता, दैनिक स्वराज वाणी, टीकमगढ़)
