नवरात्रि की तैयारियां अंतिम चरण में, सिलवानी में सजने लगे मां के भव्य पंडाल, बन रही हैं आकर्षक झांकियां
इस बार 9 नहीं, पूरे 10 दिन की रहेगी नवरात्रि, हाथी पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, श्रद्धालुओं और युवाओं में खासा उत्साह
Silwani। नवरात्रि और विश्व वंदनीय देवी मां दुर्गा की स्थापना को लेकर पूरे देश के साथ सिलवानी नगर में भी माता के भक्तों में अत्यधिक उत्साह देखा जा रहा है। नगर में नवरात्रि की तैयारियां तेज हो गई हैं और सारी तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं।
माता रानी को विराजमान करने के लिए सज रहे भव्य पंडाल
नगर में बड़े-बड़े पंडालों में माता रानी को विराजमान करने के लिए तरह-तरह के भव्य पंडाल सजाए जा रहे हैं। इस बार सिलवानी नगर में कई आकर्षक झांकियां देखने को मिलेंगी। झांकियों का निर्माण भी बड़े स्तर पर किया जा रहा है।
इस बार 10 दिन की रहेगी नवरात्रि
बताया जा रहा है कि इस बार नवरात्रि 9 दिन की नहीं, बल्कि पूरे 10 दिन की रहेगी।
हाथी पर सवार होकर आ रहीं मां दुर्गा
इस बार मां दुर्गा हाथी पर विराजमान होकर आ रही हैं। श्रद्धालुओं को उम्मीद है कि माता रानी का यह आगमन देश में खुशहाली लेकर आएगा।
युवाओं में दिख रहा खास उत्साह
माता रानी के आगमन को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। खासकर युवा वर्ग में इस बार विशेष जोश और श्रद्धा देखी जा रही है।
(सिलवानी से संवाददाता वैभव जैन मस्ताना की रिपोर्ट)
