—Advertisement—

सिलवानी के सियरमऊ में सीईओ और एएसपी ने किया स्कूल निरीक्षण, बच्चों संग किया भोजन

Author Picture
Published On: 9 October 2026
whatsapp image 2026 10 09 at 8.31.52 pm 1

—Advertisement—

रायसेन जिले के सियरमऊ में जिला पंचायत सीईओ कमल सोलंकी और एएसपी दीपक नायक ने शासकीय विद्यालय का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों के साथ मध्यान्ह भोजन किया।

सियरमऊ में जिला पंचायत सीईओ और एएसपी ने किया शासकीय विद्यालय का निरीक्षण, विद्यार्थियों के साथ किया मध्यान्ह भोजन

दैनिक स्वराज वाणी

सिलवानी (रायसेन)। ब्यूरो चीफ उमेश चौबे। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत सिलवानी विकासखंड की ग्राम पंचायत सियरमऊ में आयोजित शिविर के उपरांत जिला पंचायत सीईओ कमल सोलंकी और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दीपक नायक ने शासकीय विद्यालय का निरीक्षण किया।

whatsapp image 2026 10 09 at 8.31.53 pm 1 whatsapp image 2026 10 09 at 8.31.53 pm

शैक्षणिक व्यवस्थाओं और विद्यार्थियों की प्रगति की ली जानकारी

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालय में कक्षावार विद्यार्थियों की संख्या, शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, शैक्षणिक प्रगति और पिछले वर्ष के परीक्षा परिणामों की जानकारी प्राचार्य एवं शिक्षकों से प्राप्त की। उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया और उनकी पढ़ाई तथा अध्यापन व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली।

विद्यार्थियों के साथ बैठकर किया मध्यान्ह भोजन

विद्यालय निरीक्षण के उपरांत जिला पंचायत सीईओ कमल सोलंकी, एएसपी दीपक नायक सहित अन्य अधिकारियों ने विद्यार्थियों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन किया। इस दौरान अधिकारियों ने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

whatsapp image 2026 10 09 at 8.31.50 pm

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp