उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के OSD दीपम रायचुरा कार्यमुक्त, शराब ठेकों में अनियमितता के मामले में एक करोड़ रुपये लेने के लगे आरोप
आरोप सामने आने के बाद डिप्टी सीएम ने दिए जांच के निर्देश
भोपाल। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) दीपम रायचुरा पर शराब ठेकों में अनियमितताओं से जुड़े मामले में एक करोड़ रुपये लेने के गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप सामने आने के बाद उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने उन्हें कार्यमुक्त किए जाने के निर्देश दिए हैं।
भोपाल में सहायक आबकारी अधिकारी रहते हुए सामने आया नाम
जानकारी के अनुसार, दीपम रायचुरा वर्ष 2024-25 के दौरान भोपाल में सहायक आबकारी अधिकारी के पद पर पदस्थ थे। इसी कार्यकाल में शराब ठेकों से जुड़ी कथित अनियमितताओं और एक करोड़ रुपये लेने के आरोपों को लेकर उनका नाम सामने आया है।
डिप्टी सीएम ने दिए जांच के निर्देश
दीपम रायचुरा वर्तमान में उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के ओएसडी के रूप में कार्यरत थे। आरोप सामने आने के बाद उन्हें इस जिम्मेदारी से कार्यमुक्त किए जाने की बात कही गई है। साथ ही उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने पूरे मामले की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।
