राष्ट्रीय मंच पर फिर चमके बैतूल के पत्रकार राकेश सिंह, मिला ‘मध्यप्रदेश गौरव’ सम्मान
पत्रकार हितों की आवाज बुलंद करने पर जिला अध्यक्ष को मिला सम्मान, पूर्व में ‘भारत गौरव’ से भी हो चुके हैं सम्मानित
Betul । पत्रकारों के हित, सुरक्षा, सम्मान और संगठनात्मक एकजुटता की आवाज को मजबूती देने वाले प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ बैतूल के जिला अध्यक्ष राकेश सिंह को राष्ट्रीय मंच पर एक बार फिर सम्मानित किया गया है। गंजबासौदा के तोमर पैराडाइज रिसॉर्ट में 8 और 9 अक्टूबर को आयोजित राष्ट्रीय पदाधिकारी चिंतन शिविर में पत्रकारिता एवं संगठनात्मक क्षेत्र में सक्रिय योगदान के लिए उन्हें ‘मध्यप्रदेश गौरव’ सम्मान प्रदान किया गया।
पहले भी मिल चुके हैं राष्ट्रीय सम्मान
राकेश सिंह के लिए यह सम्मान इसलिए भी खास है कि वे इससे पहले भी राष्ट्रीय मंच पर ‘मध्यप्रदेश गौरव’ और ‘भारत गौरव’ सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। लगातार मिल रहे इन राष्ट्रीय सम्मानों ने बैतूल जिले की पत्रकारिता और संगठनात्मक गतिविधियों को नई पहचान दी है।
पत्रकार हितों की आवाज को दे रहे मजबूती
प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष के रूप में राकेश सिंह पत्रकारों को एकजुट करने, उनके अधिकारों और हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने तथा जिले में संगठन को सक्रिय बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं। उनके इसी योगदान को राष्ट्रीय मंच पर सम्मान के रूप में पहचान मिली है।

जिला सचिव रामराव देशमुख भी सम्मानित
राष्ट्रीय चिंतन शिविर में बैतूल जिले से जिला सचिव रामराव देशमुख को भी ‘मध्यप्रदेश गौरव’ सम्मान से सम्मानित किया गया। दोनों पदाधिकारियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
चिंतन शिविर में हुआ पत्रकारिता के भविष्य पर मंथन
दो दिवसीय चिंतन शिविर में देश और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पत्रकार एवं संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए। राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह पवैया की मौजूदगी में पत्रकार सुरक्षा, सम्मान, मीडिया की नैतिकता, पारदर्शिता, संगठनात्मक मजबूती और पत्रकारों के सशक्तिकरण जैसे अहम विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पत्रकार सम्मान समारोह, परिचर्चा और संवाद के साथ संगठन की आगामी कार्ययोजना पर भी मंथन हुआ।
Betul के पत्रकार जगत के लिए गौरव की उपलब्धि
राकेश सिंह को राष्ट्रीय मंच पर लगातार मिल रहे सम्मान को बैतूल के पत्रकार जगत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। ‘मध्यप्रदेश गौरव’ के साथ पूर्व में मिला ‘भारत गौरव’ सम्मान पत्रकारिता और संगठन के प्रति उनकी सक्रिय भूमिका की राष्ट्रीय स्तर पर बनी पहचान को दर्शाता है।
