—Advertisement—

Nagod में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन

Author Picture
Published On: 8 October 2026
Nagod

—Advertisement—

Nagod में कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन

प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर सिंहपुर चौराहे पर ब्लॉक कांग्रेस ने जताया विरोध

Nagod । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर नागौद में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने सिंहपुर चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह और शहर अध्यक्ष मुख्तार अहमद सिद्दीकी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद पुतला दहन किया गया।

चुनाव प्रक्रिया पर जताई आपत्ति

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर अपनी आपत्तियां दर्ज कराईं। नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता महत्वपूर्ण है। इन्हीं मुद्दों को लेकर पार्टी प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन कर रही है।

कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर नारेबाजी की और अपनी मांगें उठाईं। अंत में पुतला दहन के साथ प्रदर्शन समाप्त हुआ। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी इन विषयों पर लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाती रहेगी।

ये रहे उपस्थित

संगठन प्रभारी नागेश मिश्रा, मंडलम अध्यक्ष अनुराग तिवारी, संजीव उपाध्याय, अनुराग सिंह, पुष्पेंद्र कुशवाहा, सुनील लोधी, गजेन्द्र सिंह गुड्डू, शिवबालक लोधी, संध्या कुशवाहा, फिरोज आलम, सत्तू कुशवाहा, रानू राजा, शिवम सिंह, अंजू खान, हाजी सलमान, राजभान पटेल, अजय प्रजापति, बाला प्रसाद लोधी, पारसनाथ लोधी, राजललन बागरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp