Jaora में लायन्स क्लब के पूर्वाध्यक्ष रमेशचंद्र मेहता का नेत्रदान, दो जिंदगियों को मिली रोशनी
मेहता परिवार का अनुकरणीय निर्णय, लायन्स क्लब ने भेंट किया प्रशस्ति पत्र
Jaora (निप्र)। दुख की घड़ी में मेहता परिवार ने मिसाल कायम की है। परिवार के पितृ पुरुष, लायन्स क्लब जावरा के पूर्वाध्यक्ष और समर्पित समाजसेवी ला. रमेशचंद्र मेहता के देहावसान पर परिवार ने उनका नेत्रदान कराने का साहसिक निर्णय लिया। इस पुनीत कार्य से दो दृष्टिहीन व्यक्तियों के जीवन में रोशनी का मार्ग खुला है। लायन्स नेत्र चिकित्सालय का शुभारंभ 1996 में उनके ही अध्यक्षीय कार्यकाल में हुआ था।
जीवनपर्यंत सेवा को समर्पित
स्व. मेहता शासकीय सेवा में रहते हुए भी लायन्स क्लब जावरा और लायन्स नेत्र चिकित्सालय के माध्यम से निरंतर जनसेवा करते रहे। सेवानिवृत्ति के बाद भी वे प्रतिदिन अस्पताल पहुंचकर निस्वार्थ भाव से सेवाएं देते थे। वे स्व. झमकलाल मेहता के ज्येष्ठ पुत्र थे।
परिवार की सराहनीय सहमति
उनके निधन के बाद धर्मपत्नी श्रीमती रमा मेहता, पुत्र मनीष मेहता (लालू) और पुखराज, सुभाषचंद्र, सुनील, शैलेंद्र, गौरव, दीपक, आकाश, निखिलेश, अंकित, अर्पित, आदर्श सहित परिवार के सदस्यों और पौत्रियों ईश्वी व ध्वनी ने एकमत होकर नेत्रदान की सहमति दी।
लायन्स क्लब ने भेंट किया प्रशस्ति पत्र
लायन्स क्लब जावरा ने परिवार के इस निर्णय की सराहना करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया और प्रशस्ति पत्र सौंपा। प्रशस्ति पत्र सचिव संदीप रांका, पूर्वाध्यक्ष अनिल धारीवाल व अनिल काला, वरिष्ठ लायन नरेंद्र विनायका, रेडक्रॉस सोसाइटी चेयरमैन वीरेंद्र सिसोदिया और संजय रुनवाल ने प्रदान किया।
लायन्स नेत्र चिकित्सालय के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. यश हाड़ा और सहायक अजय प्रजापत, पूरण सिंह राजपूत व अर्जुन ने नेत्रदान की प्रक्रिया संपन्न कराई।
अंतिम यात्रा और श्रद्धांजलि सभा
अंतिम यात्रा से पहले लायन्स क्लब पदाधिकारियों ने राजेंद्र कॉम्प्लेक्स स्थित निवास पर पहुंचकर पार्थिव देह पर शॉल और पुष्पमालाएं अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। आनंदी हनुमान श्मशान घाट पर पुत्र मनीष मेहता और परिजनों ने मुखाग्नि दी।
श्रद्धांजलि सभा में लायन्स क्लब से सजीवर्गिस, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा, साधुमार्गी जैन जवाहर संघ सचिव राजेश संघवी, अभय भंडारी, अन्नक्षेत्र जनकल्याण समिति अध्यक्ष चंद्रप्रकाश ओस्तवाल, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एच.एस. राठौड़, कर सलाहकार यश जैन और वीरेंद्र सिसोदिया ने विचार रखे।
ये रहे उपस्थित
साधुमार्गी जैन जवाहर संघ अध्यक्ष पंकज कांठेड़, लायन्स क्लब अध्यक्ष सुधीर जैन, पुखराज पटवा, प्रकाश मेहरा, राकेश मेहता, अभय चोपड़ा, कमल नाहटा, प्रदीप शर्मा, विपिन चौरड़िया, सुभाष टूकड़ीया, अजय सकलेचा, डॉ. आर.एन. मंडवारिया, विजय पामेचा, घनश्याम रामनानी, राजेन्द्र गर्ग, रविन्द्र श्रोत्रिय, बालमुकुंद गर्ग, रजत सोनी, पवन मोदी, अनूप शर्मा, शेखर नाहर, महेंद्र संचेती, सुदेश खारीवाल, डॉ. अजय राठौड़, डॉ. प्रकाश उपाध्याय, डॉ. अतुल मंडवारिया, हेमंत ठक्कर, आलोक बरैया, अजय पटवा, राजेश पोखरना, राजीव लुक्कड़, मनीष पोखरना, दीपक पोरवाल, पंकज थावरिया, चिराग कांठेड़, गगन सिंघल, अस्पताल प्रबंधक जे.पी. श्रीवास्तव, विपुल पंवार, दिनेश चौहान सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक और लायन्स परिवार के सदस्य।
