—Advertisement—

उज्जैन पार्षद रजत मेहता ने महिदपुर रोड में साध्वी डॉ. अमृतरसा श्री जी के किए दर्शन-वंदन

Author Picture
Published On: 8 October 2026
महिदपुर

—Advertisement—

 

उज्जैन पार्षद रजत मेहता ने महिदपुर रोड में साध्वी डॉ. अमृतरसा श्री जी के किए दर्शन-वंदन

मंदिर में जाने-अनजाने हुई आशातनाओं से बचने के बताए श्रेष्ठ उपाय

महिदपुर रोड। नगर में चातुर्मास के लिए विराजित परम पूज्य साध्वी डॉ. अमृतरसा श्री जी महाराज साहब आदि ठाणा ने उपस्थित समाजजनों को मंदिर में नियमित रूप से जाने-अनजाने होने वाली आशातनाओं से बचने के श्रेष्ठ उपाय और जानकारियां बताईं। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी गलतियों से हम अनेक प्रकार के दोषों के भागीदार बन जाते हैं। थोड़ी सी समझ, जानकारी और ज्ञान से इन दोषों को दूर कर पुण्य का उपार्जन किया जा सकता है।

पार्षद रजत मेहता ने लिया आशीर्वाद

जैन समाज के मीडिया प्रभारी सचिन भंडारी ने बताया कि उज्जैन नगर से एमआईसी सदस्य और पार्षद रजत मेहता सपरिवार पधारे। उन्होंने साध्वी जी के दर्शन-वंदन कर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। रजत मेहता पुण्य सम्राट गुरुदेव जयंत सेन सूरीश्वर जी के अनन्य भक्त हैं।

श्री संघ ने किया बहुमान

महिदपुर रोड श्री संघ और चातुर्मास समिति की ओर से पार्षद रजत मेहता का स्वागत और बहुमान किया गया।

पदाधिकारी रहे उपस्थित

प्रवचन श्रृंखला के इस अवसर पर सकल जैन श्री संघ, जैन श्री संघ अध्यक्ष अजय चोरडिया, चातुर्मास समिति अध्यक्ष परेश चत्तर सहित सभी पदाधिकारी, सदस्य और समाजजन उपस्थित रहे और धर्मलाभ प्राप्त किया।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp