भामाशाह कंवरलाल पाटनी की विनयांजलि सभा में उमड़ा जनसैलाब
संस्कारों की विरासत छोड़ गए पाटनी, लश्करी मंदिर में दी गई श्रद्धांजलि
Indore । प्रसिद्ध उद्योगपति, भामाशाह और समाजसेवी कंवरलाल पाटनी की स्मृति में लश्करी मंदिर, गौराकुंड में विनयांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित हुए। वक्ताओं ने कहा कि पाटनी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। देव-गुरु-शास्त्र के प्रति आस्था, समाजसेवा, सरलता, उच्च विचार और समाज के प्रति समर्पण के लिए उन्हें सदैव याद किया जाएगा। उनका जीवन और पुण्य कार्य आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देते रहेंगे।
धन साधन, धर्म उसके सदुपयोग का मार्ग
दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद, इंदौर के प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने बताया कि स्वर्गीय पाटनी ने अपने पुत्रों अशोक, सुरेश और विमल पाटनी को केवल व्यवसाय की समझ ही नहीं दी, बल्कि जीवन की वह दृष्टि भी दी जिसमें धन को साधन माना गया और धर्म उसके सदुपयोग का मार्ग बना। उन्होंने कहा कि पाटनी परिवार की दान परंपरा में श्रद्धा भी है और समर्पण भी।

आज भी जारी हैं परमार्थ के कार्य
सतीश जैन के अनुसार आर के मार्बल के माध्यम से परिवार के परमार्थ कार्य आज भी निरंतर जारी हैं। इनमें ये क्षेत्र शामिल हैं:
- स्वास्थ्य और शिक्षा
- प्रतिभाशाली बच्चों को छात्रवृत्ति और स्कॉलरशिप
- मंदिर और तीर्थों का निर्माण
- साधुओं के आहार-विहार में सहयोग
- विधवा महिलाओं को प्रतिमाह पेंशन
- बेसहारा समाजजनों को प्रतिमाह सामाजिक पेंशन
- निर्धन कन्याओं के विवाह में सहयोग
समाजश्रेष्ठी रहे उपस्थित
सभा में इंदौर के अनेक समाजश्रेष्ठी उपस्थित रहे और अपने विचार रखे। इनमें भरत मोदी, सुरेन्द्र जैन बाकलीवाल, कैलाश वेद, पिंकेश टोंग्या, जैनेश झांझरी, देवेन्द्र सोगानी, डी के जैन, विकास जैन (जे एम बी), सतीश जैन (इला बैंक), नकुल पाटोदी, धर्मेंद्र जैन (सिनकेम), संजय पाटोदी, वीरेंद्र बड़जात्या, राकेश जैन, ऋषभ पाटनी, कपूर पाटनी, पूर्व पार्षद पवन जैन, दीपक पाटनी, कमल सेठी, गिरीश जैन (गिन्नी), प्रदीप जैन शास्त्री, अजय टोंग्या, अजय जैन, अरविंद जैन, पवन पाटोदी, राजेन्द्र लुहाड़िया, जीतू पाटोदी, सुनील गोधा, लोकेंद्र गंगवाल, डॉ. प्रकाश जैन, राहुल जैन (स्पोर्ट्स), पुष्पेन्द्र जैन (सोनू), नितेश जैन, आलोक जैन और योगेंद्र जैन शामिल थे। विभिन्न मंदिरों के अध्यक्ष और मंत्री भी मौजूद रहे।
संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी दी श्रद्धांजलि
सामाजिक संस्थाओं में दिगंबर जैन समाज (सामाजिक संसद), दिगंबर जैन महासमिति और भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इंदौर के 138 जिनालयों के अध्यक्ष, मंत्री और पदाधिकारी तथा गिरनार जी तीर्थक्षेत्र के पदाधिकारी भी सभा में शामिल हुए।
