—Advertisement—

Palera के चौराहों पर गूंजा साइबर सुरक्षा का संदेश, नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक

Author Picture
Published On: 8 October 2026
Palera

—Advertisement—

साइबर ठगी से बचाव को लेकर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया जागरूक

सेवा संकल्प अभियान के तहत पलेरा के विभिन्न चौराहों पर NSS स्वयंसेवकों ने किया जागरूकता कार्यक्रम

Palera । शासकीय महाविद्यालय पलेरा में सेवा संकल्प अभियान के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में साइबर ठगी के प्रति जागरूकता को लेकर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के स्वयंसेवकों ने नगर के विभिन्न चौराहों पर प्रभावी संवाद और अभिनय के माध्यम से आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए।

कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य अवधेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। NSS कार्यक्रम अधिकारी नेहा दुबे ने कहा कि वर्तमान समय में साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे में लोगों का जागरूक और सतर्क रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने आमजन से अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, ATM PIN, बैंक संबंधी जानकारी अथवा व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें।

whatsapp image 2026 10 07 at 9.06.34 pm 1

संदिग्ध कॉल और लिंक से रहें सावधान

NSS कार्यक्रम अधिकारी अरमान अहमद ने कहा कि साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता सबसे प्रभावी उपाय है। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वयंसेवकों ने साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए लोगों को संदिग्ध कॉल, लिंक और संदेशों से सावधान रहने का संदेश दिया।

स्वयंसेवकों ने अभिनय के माध्यम से यह भी समझाया कि किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा करना या संदिग्ध लिंक पर क्लिक करना नुकसानदायक हो सकता है। लोगों को अपनी व्यक्तिगत और बैंक संबंधी जानकारी सुरक्षित रखने के लिए सतर्क रहने की अपील की गई।

बड़ी संख्या में स्वयंसेवक रहे मौजूद

कार्यक्रम के दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने नुक्कड़ नाटक देखा और साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण संदेशों को समझा। इस अवसर पर डॉ. विभा दुबे, डॉ. किश्वर मंसूरी, डॉ. बलराम अग्निहोत्री, डॉ. सुरजन यादव, डॉ. शरद पाराशर, डॉ. ज्योतिर्मय दत्ता, डॉ. नीतीश डहरिया, डॉ. देवेंद्र सिंह, पूर्व छात्र जतिन सोनी सहित बड़ी संख्या में NSS स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp