—Advertisement—

नागदा पहुंची सेवा ज्योति यात्रा, मशालों के साथ गूंजा विकसित भारत का संकल्प

Author Picture
Published On: 7 October 2026
800614ec 63dd 4faf 9b18 684db7bf1911

—Advertisement—

नागदा में सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा ज्योति यात्रा निकाली गई। मशालों के साथ भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लिया।

नागदा पहुंची सेवा ज्योति यात्रा, मशालों के साथ गूंजा विकसित भारत का संकल्प

दैनिक स्वराज वाणी | नागदा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बुधवार को ‘सेवा ज्योति यात्रा’ उज्जैन से नागदा पहुंची। यात्रा में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्षद, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नगरवासी शामिल हुए। देशभक्ति गीतों के बीच हाथों में मशाल लेकर विकसित भारत का संकल्प लिया गया।

उज्जैन में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन वर्चुअल माध्यम से सुना। इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मशाल प्रज्ज्वलित कर सेवा ज्योति कलश यात्रा का शुभारंभ किया।

लाल गेट से निकली यात्रा

उज्जैन से रवाना हुई यात्रा दोपहर करीब 2:40 बजे नागदा के लाल गेट पहुंची। यहां से डीजे और देशभक्ति गीतों के साथ दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की रैली निकाली गई। यात्रा इंगोरिया रोड, ब्रिज, कोटा फाटक और जवाहर मार्ग होते हुए कन्या शाला चौराहा पहुंची, जहां सभा आयोजित की गई।

be83040d ebe6 4234 9006 70c8d817b0b9 f586ab33 b00d 40bd 9b30 bcb8d1b08c99

सभा का संचालन भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विजय पटेल ने किया। विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह चौहान और भाजपा उज्जैन ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजेश धाकड़ सहित वक्ताओं ने सेवा एवं जनभागीदारी के माध्यम से वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बिरलाग्राम मंडल अध्यक्ष प्रकाश जैन, खाचरौद मंडल अध्यक्ष मनीषा शर्मा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गोवर्धन परिहार, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पाटीदार, जयदीप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि ओमप्रकाश गेहलोत, नगर पालिका उपाध्यक्ष सुभाष शर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी, पार्षद, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

नगर मंडल के मीडिया प्रभारी निलेश मेहता ने बताया कि यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा से जुड़े सेवा एवं समर्पण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के साथ नागरिकों को वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प से जोड़ना है।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp