वैश्य महासम्मेलन ने बाल ब्रह्मचारी बसंत जी महाराज से लिया आशीर्वाद
समाज सेवा और जरूरतमंदों की मदद को बताया परम धर्म, पदाधिकारियों ने श्रीफल भेंट कर लिया आशीर्वाद
Silwani: नगर के होली चौक स्थित तारण तरण जैन मंदिर में विराजमान बाल ब्रह्मचारी संत बसंत जी महाराज से रायसेन जिला वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारियों ने मुलाकात कर श्रीफल भेंट किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष संजू बनारसी ने किया।
इस अवसर पर बाल ब्रह्मचारी बसंत जी महाराज ने वैश्य महासम्मेलन को समाज के लिए महत्वपूर्ण संगठन बताते हुए समाज सेवा और जरूरतमंद लोगों की सहायता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि गरीब और जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करना समाज सेवा का महत्वपूर्ण दायित्व है। सभी लोगों को अपनी सामर्थ्य के अनुसार निरंतर सेवा कार्य करते रहना चाहिए।
दिगंबर जैन मंदिर में भी लिया आशीर्वाद
इसके बाद वैश्य महासम्मेलन के पदाधिकारी बुधवार बाजार स्थित दिगंबर जैन मंदिर पहुंचे। यहां विराजमान मुनि श्री श्रेयांश सागर जी महाराज को भी श्रीफल भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने संतों से मार्गदर्शन प्राप्त किया तथा समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।
पदाधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष संजू बनारसी, जिला उपाध्यक्ष चंद्र कुमार जैन, जिला मंत्री कमलेश गुप्ता, मीडिया प्रभारी विजय जैन, जिला कार्यालय मंत्री वैभव जैन ‘ओके मस्ताना’, सिलवानी ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र नेमा, युवा इकाई ब्लॉक अध्यक्ष रवि गुप्ता, पूर्व पार्षद पप्पू नेमा और नीरज नेमा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
इस दौरान पदाधिकारियों ने संतों से आशीर्वाद लेकर समाज सेवा और जरूरतमंदों की सहायता के कार्यों को निरंतर जारी रखने की बात कही।
सिलवानी संवाददाता | वैभव जैन मस्ताना
