—Advertisement—

Rajasthan स्कूल, अहमदाबाद में नई लिफ्ट और बायो लैब का उद्घाटन, स्थापना दिवस पर हुआ दानदाताओं का अभिनंदन

Author Picture
Published On: 6 October 2026
Rajasthan

—Advertisement—

Rajasthan सेवा समिति अहमदाबाद का 66वां स्थापना दिवस, वंशराज भंसाली और बाबूलाल शेखानी लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित

धूमधाम से मना 66वां स्थापना दिवस

अहमदाबाद। नगर की अग्रणी संस्था Rajasthan सेवा समिति का 66वां स्थापना दिवस समारोह सोमवार (5 अक्टूबर 2026) को हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9:30 बजे मुख्य अतिथियों की उपस्थिति में हुआ। मुकेश आर. चौपड़ा ने प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

चेयरमैन ने साझा की स्कूल के विकास कार्यों की जानकारी

संस्था के चेयरमैन, युवा उद्यमी और भामाशाह गणपतराज चौधरी ने अतिथियों और गणमान्यजनों का स्वागत किया। उन्होंने समिति द्वारा संचालित राजस्थान स्कूल के विकास कार्यों और नवीनीकरण की विस्तृत जानकारी दी तथा विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बताया। विकास कार्यों में सहयोग देने वाले सभी समाज बंधुओं के प्रति उन्होंने कृतज्ञता व्यक्त की।

गीत और बच्चों की प्रस्तुति

स्थापना दिवस पर विशेष गीत “राजस्थान सेवा समिति का जहां हुआ सृजन” की प्रस्तुति हुई। प्री-प्राइमरी कक्षा के करीब 40 बच्चों ने भगवान महावीर के चौदह स्वप्नों पर आधारित गीत पर सुंदर प्रस्तुति देकर उपस्थित जनसमूह का दिल जीत लिया।

दो हस्तियों को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

समाज और संस्था में उत्कृष्ट योगदान के लिए संघवी वंशराज भंसाली और ट्रस्टी बाबूलाल शेखानी को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। चेयरमैन गणपतराज चौधरी ने कहा कि दोनों व्यक्तित्व बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं और विभिन्न संस्थाओं में तन-मन-धन से सेवा करते हैं। उन्होंने कहा कि ये अच्छे कार्य करने में थकान महसूस नहीं करते और जो कार्य हाथ में लेते हैं, उसे कुशलता से पूरा करते हैं।

नवनिर्मित लिफ्ट और बायो लैब का उद्घाटन

कार्यक्रम के दौरान संस्था में नवनिर्मित लिफ्ट और बायो लैब का उद्घाटन किया गया। लिफ्ट के दानदाता ओमप्रकाश और तनसुखराज श्रीश्रीमाल (सिटीजन सोलर लिमिटेड) रहे, जबकि बायो लैब के दानदाता भूपतराज कांटेड़ रहे। संस्था ने उनका भी अभिनंदन किया।

शिक्षकों का सम्मान

शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए सेवानिवृत्त शिक्षकों तालुकदार सिंह चंदेल (ज्ञानोदय इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल) और श्रीमती शांति शर्मा (राजस्थान हिंदी हाई स्कूल) को ‘ज्ञान सेवा सम्मान पुरस्कार’ दिया गया। विभिन्न विभागों के उत्कृष्ट अध्यापकों को ‘बेस्ट टीचर ऑफ द ईयर अवॉर्ड’ से नवाजा गया। संस्था के सचिव दीपचंद बाफना के सेवा कार्यों की सराहना की गई, और बेहतरीन शिक्षा के लिए स्कूल के प्रिंसिपल, अध्यापकों और पूरे प्रबंधन को बधाई दी गई।

सम्मानित हस्तियों के विचार

गढ़ सिवाना निवासी वंशराज भंसाली ने कहा कि संस्था का सेवा कार्य बहुत अच्छा है। उन्होंने बताया कि करीब 50 वर्षों से विद्यालय से जुड़कर उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला और संस्था सामान्य फीस में बेहतरीन शिक्षा सुविधा उपलब्ध करा रही है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में सभी से आर्थिक सहयोग की प्रेरणा दी और सम्मान के लिए आभार जताया।

बाबूलाल शेखानी ने बताया कि उन्होंने स्वयं राजस्थान स्कूल में शिक्षा पाई और उनके परिवार के सदस्यों ने भी इस “ज्ञान के मंदिर” में पढ़ाई की। वे संस्था से 41 वर्षों से जुड़े हैं और इसे जीवन की अनमोल पूंजी मानते हैं। उन्होंने कहा कि संस्था का ध्यान बच्चों के सर्वांगीण विकास पर है और भवन का सुविधायुक्त नवीनीकरण बहुत सुंदर हुआ है, जिससे बच्चे अच्छे वातावरण में पढ़ाई पर ध्यान दे सकें।

आभार

कार्यक्रम के अंत में चेयरमैन गणपतराज चौधरी और सह-चेयरमैन बाबूलाल शेखानी ने सभी अतिथियों, दानदाताओं, शिक्षकों और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

समाचार प्रेषक: मुकेश आर. चौपड़ा

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp