Nagda के शासकीय कन्या महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान, छात्राओं ने किया योग और श्रमदान
सेवा संकल्प अभियान के तहत हुईं अनेक गतिविधियां
Nagda (जि. उज्जैन)। शासकीय कन्या महाविद्यालय नागदा में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज अनेक गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय सेवा योजना, रेड रिबन क्लब और स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हुईं छात्राएं
महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. के.सी. मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में क्रीड़ा अधिकारी श्री रचित चौहान ने व्याख्यान दिया। उन्होंने छात्राओं को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।

योग की सूक्ष्म क्रियाओं का अभ्यास
व्याख्यान के बाद वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर डी.के. बुधौलिया के मार्गदर्शन में छात्राओं ने योग की सूक्ष्म क्रियाओं का अभ्यास किया।
परिसर में श्रमदान, स्वच्छता के नारे
महाविद्यालय की बीए और बीकॉम प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की छात्राओं तथा स्टाफ ने परिसर की स्वच्छता के लिए श्रमदान किया। स्वच्छ भारत के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए छात्राओं ने स्वच्छता संबंधी नारे भी लगाए।
