—Advertisement—

Taekwondo में नरता के सनी कुमार का दम, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पाँचवाँ स्थान

Author Picture
Published On: 6 October 2026
Taekwondo में नरता के सनी कुमार का दम, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पाँचवाँ स्थान

—Advertisement—

Taekwondo में नरता के सनी कुमार का दम, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पाँचवाँ स्थान

राज्य स्तर पर चमका क्षेत्र का नाम

भीनमाल (मुकेश सोलंकी)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नरता के कक्षा दसवीं के छात्र सनी कुमार मेघवाल ने ताइक्वांडो में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। ब्यावर के नृसिंह अग्रसेन जैन विद्यापीठ में आयोजित राज्य स्तरीय ताइक्वांडो खेलकूद प्रतियोगिता के अंडर-17 वर्ग (45 किग्रा) में सनी ने पूरे राज्य में पाँचवाँ स्थान हासिल किया।

जिला स्तर पर प्रथम स्थान से बना रास्ता

इससे पहले भारती पब्लिक स्कूल भीनमाल में हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कुशलापुरा निवासी सनी कुमार मेघवाल ने अंडर-17 के 45 किग्रा भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। इसी शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ।

पिछले वर्ष भी हो चुका है चयन

गौरतलब है कि सनी का चयन पिछले वर्ष भी राज्य स्तरीय और अंतरराष्ट्रीय स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हो चुका है। लगातार मिल रही ये उपलब्धियां उनकी मेहनत और खेल के प्रति समर्पण को दर्शाती हैं।

विद्यालय में हुआ भव्य सम्मान समारोह

छात्र की इस उपलब्धि पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नरता में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्राचार्य दिनेश कुमार बालोत ने सनी कुमार को साफा और माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों और विद्यार्थियों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

ग्रामवासियों में खुशी की लहर

नरता और कुशलापुरा के ग्रामवासियों तथा खेल प्रेमियों ने भी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है। लोगों का कहना है कि सनी की सफलता क्षेत्र के अन्य युवाओं और खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।

कुमकुम सोनी स्वराज वाणी न्यूज मे कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है। इन्होंने स्नातक पत्रकारिता एवं जनसंचार से की है। यह विशेषतः राजनीति एवं भू-राजनीति से जुड़े मुद्दों का गहन विशलेषण कर सरल भाषा में आम जनता के समक्ष प्रस्तुत करने का प्रयास करती है।… Read More

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp