—Advertisement—

,

बाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बुजुर्गों से लूट का आरोपी गिरफ्तार, ₹1.13 लाख का मशरूका जब्त

Author Picture
Published On: 6 October 2026

—Advertisement—

धार जिले की बाग पुलिस ने दो बुजुर्गों को हथियार दिखाकर मोबाइल और नकदी लूटने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया। मोबाइल, ₹8 हजार नकद, पिस्तौल और मोटरसाइकिल सहित करीब ₹1.13 लाख का मशरूका जब्त किया गया।

बाग पुलिस ने लूट के आरोपी को किया गिरफ्तार, मोबाइल-नकदी समेत ₹1.13 लाख का मशरूका जब्त

रिपोर्ट: नरेन्द्र सिरवी
लोकेशन: बाग, धार

बाग। दो बुजुर्गों को हथियार दिखाकर मोबाइल और नकदी लूटने के मामले में बाग पुलिस ने फरार एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल, ₹8 हजार नकद, वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और एक देशी पिस्तौल जब्त की है। जब्त मशरूके की कुल कीमत करीब ₹1.13 लाख बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, ग्राम कापसी निवासी 60 वर्षीय रामा भायल ने 24 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 21 सितंबर को वे अपने साथी महेन्द्र कुमार के साथ डेहरी से लौट रहे थे। शाम करीब 5:30 बजे टेकी रोड स्थित हनुमान मंदिर के सामने मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने रास्ता रोक लिया। आरोप है कि बदमाशों ने फालिया और देशी कट्टा दिखाकर दोनों के मोबाइल फोन तथा ₹3 हजार नकद लूट लिए।

बाद में पता चला कि छीने गए मोबाइल के जरिए यूपीआई से रामा के बैंक खाते से ₹24,630 भी निकाल लिए गए। शिकायत पर थाना बाग में अपराध क्रमांक 310/2026, धारा 309(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस अधीक्षक धार सचिन शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर और एसडीओपी कुक्षी आईपीएस राजीव अग्रवाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हिरुसिंह रावत ने टीम गठित की। टीम ने 5 अक्टूबर को आरोपी संजय उर्फ संजू पिता धनसिंह बिड़वाल (24), निवासी रेहड़दा थाना गंधवानी, हाल मुकाम पिपली को गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ वारदात करना स्वीकार किया। आरोपी को न्यायालय कुक्षी में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

कार्रवाई में थाना प्रभारी हिरुसिंह रावत, चौकी प्रभारी डेहरी नवलसिंह बघेल, साइबर सेल प्रभारी भूपेन्द्र खरतिया सहित पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही।

Related News
Breaking News हमेशा आपके पास

SwarajVani App Install करें

Latest India News & Breaking Updates — सीधे Home Screen पर

Offline पढ़ें Breaking Alerts बिल्कुल Free
SwarajVani को iPhone पर install करें:
📤 Share बटन दबाएं → "Add to Home Screen" select करें
Home
Web Stories
Instagram
WhatsApp